SAIL Manager Final Result 2023: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने मैनेजर के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (Sail Manager Result 2023) जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा (SAIL Manager 2023 Exam) के लिए उपस्थित हुए थे, वे SAIL की आधिकारिक वेबसाइट www.sailcareers.com पर जाकर अपना सेल मैनेजर फाइनल रिजल्ट 2023 (SAIL Manager Result) चेक कर सकते हैं। सेल ने आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में सेल प्रबंधक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया है। बिना किसी लॉगिन पासवर्ड के उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं और सेल प्रबंधक अंतिम परिणाम 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
SAIL मैनेजर भर्ती 2023 विवरण
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में सेल भर्ती 2023 से संबंधित जानकारी चेक कर सकते है।
संगठन | स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड |
पद का नाम |
|
कुल पद | 17 |
रिजल्ट | घोषित हुआ |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 20 अप्रैल, 2023 |
आधिकारिक साइट | sail.co.in |
इसके अलावा उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए Sail Manager 2023 परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं. SAILI ने उम्मीदवारों के नाम और रोल नबंर के साथ रिजल्ट को रिलीज किया हैं।
SAIL Manager Final Result 2023 कैसे करें डाउनलोड?
- SAIL की आधिकारिक वेबसाइट www.sailcareers.com पर जाएं
- होम पेज पर कैरियर के ओप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज ओपन होगा, फिर नीचे स्क्रॉल करें और न्यूज सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर Final Result of SAIL Manager Recruitment Exam 2023 पर क्लिक करें।
- अब आपके सेल रिजल्ट 2023 की पीडीएफ नये स्क्रीन पर खुलेगी।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
SAIL Manager Final Result 2023 Link: इस लिंक से करें चेक
सेल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां दिए गए लिंक का उपयोद कर सकते हैं।
SAIL Manager Final Result 2023 PDF Download |
जारी नोटिस के मुताबिक, मैनेजर पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट 4 मार्च 2023 को आयोजित कि गया था। इस परीक्षा में पास उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। बता दें कि सेल ने उपयुक्त पदों के लिए 10 अप्रैल से 11 अप्रैल 2023 तक साक्षात्कार आयोजित किया था। उम्मीदवार ध्यान दें कि इंटरव्यू टेस्ट में चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। जिसे आधिकारिक साइट के माध्यम से या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से देखा जा सकता है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 17 पदे भरे जाएंगे। जिनमें मैनेजर (बॉयलर ऑपरेशन) के 9 , मैनेजर (प्रोजेक्ट्स) के 4 , मैनेजर (ऑटोमेशन) के 4 पद शामिल हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation