This is an archived article last updated on May 13, 2025. The information may be outdated.

Sarkari Result 2025 CBSE 10th, 12th HBSE, PSEB: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी, यहां देखें हरियाणा और पंजाब बोर्ड के रिजल्ट

Last Updated: May 13, 2025, 16:37 IST

Sarkari Result 2025 CBSE 10th, 12th HBSE, PSEB: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) द्वारा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, 10वीं का भी रिजल्ट जारी हो गया है। दूसरी तरफ, हरियाणा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट भी जारी हो गया है। वहीं, पंजाब बोर्ड की ओर से भी जल्द 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। 

सरकारी रिजल्ट 2025
सरकारी रिजल्ट 2025

Check CBSE 10th Result 2025 Here

Check CBSE 12th Result 2025 Here

Sarkari Result 2025 CBSE 10th, 12th HBSE, PSEB: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) के 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। वहीं,  सीबीएसई 10वीं का भी रिजल्ट जारी हो गया है। इसके अतिरिक्त दूसरे बोर्ड में शामिल हरियाणा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट भी जारी हो गया है। वहीं, पंजाब बोर्ड की ओर से भी 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा की जाएगी।

 

cbse.gov.in 2025: विदेशी स्कूलों का क्या रहा परिणाम 

पंजीकृत (2025): 29,847
उपस्थित (2025): 29,745
उत्तीर्ण (2025): 29,320
उत्तीर्ण प्रतिशत (2025): 98.57% (2024 में 98.61% से थोड़ी कमी)।

cbse class 10 result:  सीबीएसई कक्षा 10वीं में स्कूलों और परीक्षा केंद्रों की संख्या

स्कूलों की संख्या (2025): 26,675 (2024 में 25,724 से बढ़कर)
परीक्षा केंद्रों की संख्या (2025): 7,837 (2024 में 7,603 से बढ़कर)

cbse 2025 results 10वीं का ऑवरऑल रिजल्ट 

पंजीकृत अभ्यर्थी (2025): 2,385,079
उपस्थित अभ्यर्थी (2025): 2,371,939
उत्तीर्ण अभ्यर्थी (2025): 2,221,636
समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत (2025): 93.66%
2024 से उत्तीर्ण प्रतिशत में वृद्धि: 0.06% (2024 में 93.60%)।

cbse result 2025: 1.9 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10 में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए

इस वर्ष 199944 या 8.43 प्रतिशत छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

digilocker cbse result class 10: नोएडा में 89.41% रिजल्ट, औसत से थोड़ा कम

नोएडा क्षेत्र ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 में 89.41% की पास दर दर्ज की। पटना (91.90%) और देहरादून (91.60%) जैसे क्षेत्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि गुवाहाटी 84.14% के साथ सबसे कम रहा।

10th cbse result: दिल्ली के छात्रों का ऑवरऑल परिणाम

दिल्ली से सीबीएसई छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.14 प्रतिशत है।
पंजीकृत: 328701
उपस्थित: 327041
उत्तीर्ण: 311138
उत्तीर्ण प्रतिशत: 95.14 प्रतिशत

results.cbse.nic: लिंग के अनुसार उत्तीर्ण प्रतिशत

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 में लिंग के अनुसार उत्तीर्ण प्रतिशत नीचे दिया गया है:
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 95 प्रतिशत
लड़कें: 92.63 प्रतिशत
ट्रांसजेंडर- 95 प्रतिशत

cbse class 10 results 2025: परीक्षा में 26,000 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया

सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2025 में 26675 स्कूलों ने भाग लिया। कक्षा 10 सीबीएसई परीक्षा 7,837 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

10 th result link: 8 फीसदी से अधिक छात्रों ने हासिल किए 90 फीसदी से अधिक अंक 

सीबीएसई कक्षा 10 के छात्रों का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा  8.43%, ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसका मतलब है कि 1,99,944 उम्मीदवारों ने इस सराहनीय मुकाम को हासिल किया है।

digilocker cbse result class 10: सबसे कम रहा इस क्षेत्र का प्रदर्शन

सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2025 में गुवाहाटी क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे कम रहा, जहां केवल 84.14% छात्र उत्तीर्ण हुए। यह सभी क्षेत्रों में सबसे कम पास प्रतिशत है।

cbse result class 10: त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया

  • त्रिवेंद्रम: 99.79 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण।
  • विजयवाड़ा: 99.79 प्रतिशत।
  • बेंगलुरु: 98.90 प्रतिशत।
  • चेन्नई: 98.71 प्रतिशत।
  • पुणे: 96.54 प्रतिशत।
  • अजमेर: 95.44 प्रतिशत।
  • दिल्ली पश्चिम: 95.24 प्रतिशत।
  • दिल्ली पूर्व: 95.07 प्रतिशत।
  • चंडीगढ़: 93.71 प्रतिशत।
  • पंचकुला: 92.77 प्रतिशत।
  • भोपाल: 92.71 प्रतिशत।
  • भुवनेश्वर: 92.64 प्रतिशत।
  • पटना: 91.90 प्रतिशत।
  • देहरादून: 91.60 प्रतिशत।
  • प्रयागराज: 91.01 प्रतिशत।
  • नोएडा: 89.41 प्रतिशत।
  • गुवाहाटी: 84.14 प्रतिशत।

results.cbse.nic.in 2025: 45,516 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए

कुल 45,516 छात्रों, जो सभी उम्मीदवारों का कुल 1.92% हैं, ने CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 में 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त, 1,99,944 छात्रों (8.43%) ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 

cbseresults.nic.in  23 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए

CBSE कक्षा 10वीं के परिणामों के लिए पंजीकृत कुल 23,85,079 छात्रों में से 23,71,939 छात्र उपस्थित हुए। उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की कुल संख्या 22,21,636 है और इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66 है।

Sarkari Result 2025 CBSE 10th, 12th HBSE, PSEB: क्या रहा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 

इस बार 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा है। हालांकि, लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बाजी मारी है।

 

विवरण

जानकारी

पंजीकृत उम्मीदवार

17,04,367

उपस्थित उम्मीदवार

16,92,794

उत्तीर्ण उम्मीदवार

14,96,307

लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत

91.64%

लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत

85.70%

ट्रांसजेंडर का उत्तीर्ण प्रतिशत

100%

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

88.39%

 

Sarkari Result 2025 CBSE 10th, 12th HBSE, PSEB:  कहां देखें हरियाणा का रिजल्ट 

हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जा सकते हैं। 

Sarkari Result 2025 CBSE 10th, 12th HBSE, PSEB: कहां देखें हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट 

हिमाचल बोर्ड द्वारा जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जा सकते हैं। 

Sarkari Result 2025 CBSE 10th, 12th HBSE, PSEB: जारी हुआ 10वीं का रिजल्ट

सीबीएसई द्वारा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार कुल 93..66 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 13, 2025, 16:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News