This is an archived article last updated on Nov 22, 2023. The information may be outdated.

SBI PO Prelims Result 2023 Out: वेबसाइट क्रैश, सोशल मीडिया पर छात्रों का फुटा गुस्सा, देखें रिजल्ट लिंक और मुख्य परीक्षा तिथि

Last Updated: Nov 22, 2023, 18:30 IST

SBI PO Prelims Result 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने PO प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अधिकारिक साइट sbi.co.in पर अपलोड कर दिया है। बता दें कि SBI की आधिकारिक वेबसाइट पिछले 18 घंटों से बंद है। वेबसाइट डाउन होने को लेकर छात्र सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे वेबसाइट चालू होने के बाद आधिकारिक साइट से एसबीआई पीओ प्रारंभिक परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक इस लेख में दिया गया है.
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक इस लेख में दिया गया है.

SBI PO Result 2023: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 21 नवंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी sbi.co.in पर प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम घोषित किया। प्रारंभिक परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा 01, 04 और 06 नवंबर को आयोजित की गई थी और जो लोग परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे अपना परिणाम देख सकते हैं। एसबीआई पीओ रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

SBI की आधिकारिक वेबसाइट डाउन होने पर छात्रों का सोशल मीडिया पर छाया गुस्सा

तकनीकी खराबी के कारण वेबसाइट पिछले 21 घंटों से बंद है। वेबसाइट पर ओवरलोड के कारण अभ्यर्थी अपने अंक नहीं देख पा रहे हैं। परीक्षा में शामिल होने वालों से अनुरोध है कि वे प्रतीक्षा करें; वेबसाइट काम करना शुरू करते ही हम अपडेट कर देंगे।

प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम इसकी अपनी वेबसाइट यानी sbi.co.in पर घोषित कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा 01, 04 और 06 नवंबर को आयोजित की गई थी और जो लोग परीक्षा में उपस्थित हुए थे उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

jagran josh

sbi.co.in Result Download Link

एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। हमने इस लेख में आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) से डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक प्रदान किया है। आधिकारिक वेबसाइट पर भारी लोड के कारण वेबसाइट फिलहाल काम नहीं कर रही है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

इस लिंक पर क्लिक करें Link-1

एसबीआई पीओ रिजल्ट 2023 लॉगिन लिंक

यहां क्लिक करें Link 2

SBI PO RESULT 2023

प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2023 में शामिल होंगे, एसबीआई मुख्य परीक्षा  05 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। भारतीय स्टेट बैंक का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद के लिए 2000 रिक्तियों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करना है।

SBI पीओ मुख्य परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें 200 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ प्रश्न और 50 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षण शामिल होंगे। वस्तुनिष्ठ परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को अपने वर्णनात्मक परीक्षण उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे।

sbi.co.in Prelims Result: एसबीआई पीओ रिजल्ट हाइलाइट

उम्मीदवार परिणाम से संबंधित सभी विवरण नीचे इस तालिका में दिया गया है:

भर्ती संगठन का नाम भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)
पद का नाम परिवीक्षाधीन अधिकारी (पीओ)
रिक्त पदों की संख्या 2000
वेतन मूल वेतन  41960 रुपये+ भत्ता
वर्ग एसबीआई पीओ प्रारंभिक परिणाम 2023
रिजल्ट तिथि 21 नवंबर 2023
आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in

SBI PO Prelims Result 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

एसबीआई पीओ रिजल्ट 2023 भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा https://sbi.co.in/web/careers/current-openings पर रिलीज किया गया है। एसबीआई पीओ रिजल्ट 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी तालिका में दी गई हैं।

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परिणाम 2023 
आयोजन का नाम तिथियां
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा  2023 01, 04 एवं 06 नवंबर 2023
एसबीआई पीओ रिजल्ट 2023 21 नवंबर 2023
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स कट-ऑफ 2023 21 नवंबर 2023
एसबीआई पीओ प्रारंभिक स्कोर कार्ड 2023 21 नवंबर 2023
एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा तिथि 2023 5 दिसंबर 2023

कैसे चेक करें SBI PO Prelims Result 2023?

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/ पर जाएं।
  • फिर "एसबीआई पीओ प्रारंभिक परिणाम 2023" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एसबीआई पीओ प्रारंभिक परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए अपना एसबीआई पीओ प्रारंभिक परिणाम 2023 डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 22, 2023, 18:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News