SSB Result 2024 OUT: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन और हेड कांस्टेबल (एचसी) इलेक्ट्रीशियन भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जो इस भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssb.nic.in पर रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक इस लेख में नीचे दिया गया है।
SSB Constable Tradesman / HC Electrician Result 2024 PDF Download
सशस्त्र सेना बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन)-2023 के पद की भर्ती के लिए नतीजे और कांस्टेबल (बढ़ई, ड्राइवर, दर्जी, माली, मोची, पशु चिकित्सक, धोबी (पुरुष), नाई (पुरुष), सफाईवाला (पुरुष), रसोइया (पुरुष), रसोइया (महिला) और जल वाहक (पुरुष))-2023 के पद के लिए DME/RME के लिए चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सशस्त्र सीमा बल में कुल 1,638 पदों को भरा जाएगा। एसएसबी रिजल्ट 2024 पीडीएफ नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें |
SSB DV/DME/RME Exam 2024 कब होगा?
इस राउंड के लिए योग्य उम्मीदवार DV/DME/RME राउंड के लिए उपस्थित होंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए DV/DME/RME दिसंबर 2024 के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है।
एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन, हेड कांस्टेबल इलेक्ट्रीशियन रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें?
सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन और हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन) भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: ssbrectt.gov.in
- होमपेज पर "Results" सेक्शन खोजें: यहां आपको संबंधित रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें: "Constable Tradesman/HC Electrician Result 2023" लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें: पीडीएफ में अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें।
- प्रिंट करें: भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation