This is an archived article last updated on Oct 7, 2024. The information may be outdated.

ssc.digialm.com Answer Key 2024 OUT: एसएससी सीजीएल टियर 1 उत्तर कुंजी जारी, ये रहा CGL Tier 1 Response Sheet PDF Link

Last Updated: Oct 7, 2024, 10:31 IST

ssc.digialm.com Answer Key 2024 OUT:  SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार अब SSC CGL टियर 1 उत्तर कुंजी 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल टियर 1 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

SSC CGL Answer Key 2024 OUT
SSC CGL Answer Key 2024 OUT

ssc.digialm.com Answer Key 2024 OUT: SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 टियर 1 के लिए SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। टियर 1 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब CGL टियर 1 रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ उपलब्ध है, वे इसे अपने SSC रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं। SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 का सीधा लिंक नीचे साझा किया गया है। उत्तर कुंजी की डाउनलोड करें और अपने स्कोर की गणना करें। एसएससी सीजीएल टियर 1 और टियर 2 चरणों के माध्यम से 17727 रिक्तियां भरी जाएंगी। 

ssc.digialm.com Answer Key 2024 PDF 

एसएससी सीजीएल टियर 1 उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करने का आधिकारिक लिंक 3 से 6 अक्टूबर 2024 तक www.ssc.gov.in पर सक्रिय रहेगा। आयोग ने उम्मीदवारों को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी के खिलाफ 6 अक्टूबर 2024 (शाम 6 बजे) तक आपत्तियां उठाने की सुविधा प्रदान की है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से एसएससी सीजीएल टियर 1 उत्तर कुंजी 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Answer Key Link 1

 डाउनलोड करें

SSC CGL Answer Key Link 2

क्लिक करें

ssc.digialm.com Answer Key 2024 OUT

उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक (Response Sheet) और संभावित उत्तर कुंजी अब उपलब्ध हैं और उन्हें आयोग की वेबसाइट (यानी https://ssc.gov.in/) के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। उम्मीदवार निर्दिष्ट अवधि के दौरान अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। 

संभावित उत्तर कुंजी के संबंध में कोई भी अभ्यावेदन, यदि कोई हो, 03 अक्टूबर 2024 (शाम 6.00 बजे) से 06 अक्टूबर 2024 (शाम 6.00 बजे) तक प्रति प्रश्न/उत्तर 100/- रुपये का भुगतान करके ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। 06 अक्टूबर 2024 को शाम 6.00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने-अपने उत्तर पत्रक का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि यह उपरोक्त निर्दिष्ट समय सीमा के बाद उपलब्ध नहीं होगा।

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2024 OUT: एसएससी सीजीएल परीक्षा हाइलाइट्स

इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसएससी का लक्ष्य लगभग 17727 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में एसएससी सीजीएल परीक्षा 2024 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

आयोग का नाम कर्मचारी चयन आयोग
पद ग्रुप बी और सी
परीक्षा का नाम एसएससी सीजीएल 2024
रिक्तियां 17727
एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी 2024 3 अक्टूबर 2024 (जारी)
आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2024 (शाम 6 बजे)
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा तिथि 2024 9 से 26 सितंबर 2024
चयन प्रक्रिया टियर 1 और टियर 2
आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in

ssc.digialm.com Answer Key 2024 कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी ने टियर 1 के लिए एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी 2024 जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने स्कोर का अनुमान लगाने के लिए उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल उत्तर पत्रक और प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए, इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएँ।
  • फिर होमपेज पर, “उत्तर कुंजी” विकल्प चुनें।
  • इसके बाद Uploading of Tier 1 Final Answer Key along with Candidate’s Response Sheet – Combined Graduate Level Examination 2024।” पर क्लिक करें।
  • फिर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • टियर 1 परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी और आपकी प्रतिक्रिया पत्रक स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
  • अंत में अपने अंकों की गणना के लिए उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों से अपने उत्तरों का मिलान करें।

SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 के अंकों की गणना करें?

SSC CGL टियर I परीक्षा में 100 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको 2 अंक मिलते हैं, लेकिन गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाते हैं।

  • पहले आप पंजीकरण/रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके SSC CGL उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करें।
  • फिर उत्तर कुंजी में आपने कितने उत्तर सही दिए और कितने गलत थे उनको गिने।
  • उसके बाद सही उत्तरों को 2 से और गलत उत्तरों को 0.5 से गुणा कर सकते हैं।
  • सही उत्तरों के योग में से गलत उत्तरों के योग को घटाएँ।
प्रश्नों की कुल संख्या 100
सही उत्तर देने  पर +2
ग़लत उत्तर देने पर -0.5
रिक्त उत्तर के लिए 0
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 7, 2024, 10:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News