SSC GD Constable Result 2025: जल्द जारी होगा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, ssc.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड
SSC GD Constable Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जनरल कांस्टेबल के पदों पर होने वाली परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
SSC GD Constable Result 2025: जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल के परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही नतीजे जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आयोग रिजल्ट के साथ-साथ कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।
SSC GD Constable Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो सीबीटी मोड में आयोजित की जाती है।
SSC GD Constable Result 2025: कैसे होगा योग्य उम्मीदवारों का चयन
रिटन एग्जाम क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा। नेक्स्ट राउंड में सभी उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा और इसके बाद ही योग्य कैंडिडेट को नियुक्त किया जाएगा।
SSC GD Constable Result 2025: इन पदों पर की जाएगी भर्ती
एसएससी जीडी 2025 परीक्षा के माध्यम से असम राइफल्स (राइफलमैन जीडी), विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (सिपाही) सहित विभिन्न अर्धसैनिक बलों पदों पर कुल 53,690 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
SSC GD Constable Result 2025: कितनी मिलेगी सैलरी
इस परीक्षा में 18 से 32 साल के उम्मीदवार पात्र माने जाते हैं। वहीं एग्जाम क्वालीफाई करने वाले छात्रों को एसएससी सीजीएल की मंथली सैलरी के तहत 30,000 रुपये से 60,000 रुपए तक दिए जाएंगे।
SSC GD Constable Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यहां बताए गए चरणों का पालन कर के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
चरण 1: आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: SSC GD रिजल्ट पर क्लिक करें।
चरण 3: आपका रिजल्ट, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट के साथ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 4: अपना रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट अपने पास जरूर रख लें।
Mahima Sharan, working as a sub-editor at Jagran Josh, has graduated with a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC). She has more than 3 years of experience working in electronic and digital media. She writes on education, current affairs, and general knowledge. She has previously worked with 'Haribhoomi' and 'Network 10' as a content writer. She can be reached at mahima.sharan@jagrannewmedia.