UGC NET Admit Card 2025 OUT: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in पर जारी, ये रहा Direct Link
UGC NET Admit Card 2025 OUT: एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिया गया है।
UGC NET Admit Card 2025 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून सत्र के लिए आधिकारिक तौर पर UGC NET एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। 25, 26 जून, 2025 को परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। NTA आने वाले दिनों में होने वाली परीक्षाओं के लिए रोजाना एडमिट कार्ड जारी करेगा। UGC NET परीक्षा 2025 25 जून से 29 जून, 2025 के बीच आयोजित की जानी है।
एडमिट कार्ड एक आधिकारिक दस्तावेज है जिसे उम्मीदवार को वैध आईडी प्रूफ के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा; एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UGC NET Admit Card 2025 Download Link
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 25, 26 जून, 2025 की परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर UGCNET एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिया है। 25, 26 जून के लिए निर्धारित उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल से सीधे अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:
| UGC NET Admit Card 2025 Link |
ugcnet.nta.ac.in Admit card: यूजीसी नेट 2025 परीक्षा की तारीख और समय:-
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 25 जून से 29 जून तक दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
-
पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
-
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी और इसमें दो पेपर होंगे:
-
पेपर 1: शिक्षण और शोध योग्यता पर आधारित, जिसमें 50 प्रश्न (100 अंक) होंगे।
-
पेपर 2: उम्मीदवार के चुने हुए विषय पर आधारित, जिसमें 100 प्रश्न (200 अंक) होंगे।
परीक्षा का उद्देश्य जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर पद की पात्रता और पीएचडी एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन करना है।
How to download UGC NET Admit Card 2025? ऐसे करें डाउनलोड
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स यहां देखें:
-
सबसे पहले अपने वेब ब्राउज़र में जाकर ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in खोलें।
-
होमपेज पर “UGC NET June 2025 Admit Card” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
-
अब आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। यहाँ अपनी Application Number (आवेदन संख्या) और Date of Birth (जन्मतिथि) दर्ज करें।
-
सभी विवरण सही-सही डालने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
-
आपका Admit Card स्क्रीन पर दिखेगा।
-
इसे ध्यान से देखें और डाउनलोड करने के लिए Download/Print बटन पर क्लिक करें।
-
डाउनलोड किए हुए एडमिट कार्ड का एक या दो कॉपी प्रिंट आउट निकाल लें।
-
यह प्रिंटेड कॉपी आपको परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।
ugcnet.nta.ac.in Admit card: यूजीसी नेट परीक्षा के बारे में
यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर और पीएचडी के लिए योग्यता तय करती है। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में होती है और इसमें दो पेपर होते हैं। इन पेपरों से उम्मीदवार की पढ़ाई और विषय की समझ को जांचा जाता है। परीक्षा के दिन उम्मीदवार को एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र लेकर जाना जरूरी होता है। टाइम मैनेजमेंट सही से करें और मॉक टेस्ट देकर तैयारी करें, ताकि यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता मिल सके।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.