This is an archived article last updated on Feb 24, 2025. The information may be outdated.

यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2025,डेट शीट पीडीएफ डाउनलोड करें - UP Board 10th Exam Date

Last Updated: Feb 24, 2025, 11:19 IST

उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) ने 24 फरवरी 2025 को होने वाली कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा स्थगित कर दी है। यह फैसला प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के कारण लिया गया, जहां भारी भीड़ जुटने की संभावना है। अब ये परीक्षाएं 9 मार्च 2025 को आयोजित की जाएंगी।

Get the details of UP Board Class 10 Exam Date 2025, Download PDF
Get the details of UP Board Class 10 Exam Date 2025, Download PDF

Key Points

  • यूपी बोर्ड ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है।
  • 24 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 12 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएँगी परीक्षा
  • पहली पाली का समय सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.45, दूसरी पाली दोपहर 02.00 बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे

UP Board Exam Date 2025 Class 10: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 24 फरवरी 2025 को निर्धारित कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 के कारण लिया गया, जहां श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या एकत्र होने की संभावना है। अब परीक्षा की पुनर्निर्धारित तिथि 9 मार्च 2025 तय की गई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) ने 2025 में हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने घोषणा करते हुए कहा, "कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी, 2025 से एक साथ शुरू होंगी और 12 मार्च, 2025 तक समाप्त हो जाएंगी।

 कुल 54.38 मिलियन छात्रों ने इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है, जो 2024 की तुलना में थोड़ा कम है। 10वीं की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली का समय सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.45 बजे तक रहेगा। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 02.00 बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक चलेगी। 

पुनर्निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम

अपडेटेड यूपी बोर्ड की तिथि पत्र 2025 के अनुसार, स्थगित की गई परीक्षाओं में शामिल हैं:

  • कक्षा 10: हिंदी और हेल्थकेयर पेपर
  • कक्षा 12: मिलिट्री साइंस और हिंदी पेपर

Check Important Deatils: @upboardpryj #UPBoard #madhyamik up
सूचनार्थ -विज्ञप्ति pic.twitter.com/HxilXkgmyn

— माध्यमिक शिक्षा परिषद (@upboardpryj) November 19, 2024

Also Check: UP Board Class 10 Exam Date 2025

UP Board 10th Time Table and Exam Time 2025: यहां पढ़ें यूपी बोर्ड 10वीं की पूरी डेटशीट

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से होगी। गणित की परीक्षा पहली पाली में शनिवार, 01 मार्च को आयोजित की जाएगी, जबकि अंग्रेजी की परीक्षा शुक्रवार, 07 मार्च को पहली पाली में होगी। यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र नीचे दिए गए परीक्षा कार्यक्रम को देख सकते हैं।

तारीख

समय

विषय

9  मार्च, 2025

सुबह 08.30 से 11.45 बजे

हिंदी

प्रारंभिक हिंदी

दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे

सैन्य विज्ञान

28 फरवरी, 2025

सुबह 08.30 से 11.45 बजे

पाली, अरबी, फारसी

दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे

संगीत गायन

01 मार्च, 2025

सुबह 08.30 से 11.45 बजे

गणित

दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे

आटोमोबाइल्स

वाणिज्य

03 मार्च, 2025

सुबह 08.30 से 11.45 बजे

संस्कृत

दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे

संगीत वादन

04 मार्च, 2025

सुबह 08.30 से 11.45 बजे

विज्ञान

दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे

कृषि

05 मार्च, 2025

सुबह 08.30 से 11.45 बजे

मानव विज्ञान

दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे

एनसीसी

06 मार्च, 2025

सुबह 08.30 से 11.45 बजे

रिटेलट्रेडिंग (खुदरा व्यापार)

दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे

मोबाइल रिपेयर    

07 मार्च, 2025

सुबह 08.30 से 11.45 बजे

अंग्रेजी

दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे

सुरक्षा

08 मार्च, 2025

सुबह 08.30 से 11.45 बजे

गृहविज्ञान (केवल बालिकाओं के लिये) गृहविज्ञान - (बालकों के लिये तथा उन बालिकाओं के लिये जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)

दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे

कम्प्यूटर

10 मार्च, 2025

सुबह 08.30 से 11.45 बजे

चित्रकला, रजनकला

दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे

आई०टी०/आई०टी०ई०एस०

11 मार्च, 2025

सुबह 08.30 से 11.45 बजे

सामाजिक विज्ञान

दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे

सिलाई

12 मार्च, 2025

सुबह 08.30 से 11.45 बजे

गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगला मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली    

दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे

इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबन्धन, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर,

UP Board Class 10 Exam Timings 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा समय 2025

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की मुख्य परीक्षाएँ दो पालियों में आयोजित की जाएँगी। छात्रों को उत्तर लिखने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा और प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा। नीचे पाली विवरण देखें:

  • प्रथम पाली: 8:30 AM से 11:45 AM
  • द्वितीय पाली: 2:00 PM से 5:15 PM

Related:

Also Check :

Anisha Mishra
Anisha Mishra

Executive - Editorial

Anisha Mishra is journalist with over 3 years of experience in covering the Indian education sector. She has worked extensively in the K12 domain, with focus on the state board as well as central board examinations, policy structure of seconday and higher secondary education as well as the entrance examinations like JEE, NEET, CLAT, etc. Her extensive experience in the domain has helped her provide students with concise accurate information in all aspectes of school life and education. Her key interest lies in decoding the changes in the curriculum, NEP implementation and changing education ecosystem in the country. Besides working, she enjoys traveling, exploring new places and cultures, and painting.

... Read More
First Published: Nov 19, 2024, 10:42 IST

Get here latest School, CBSE and Govt Jobs notification and articles in English and Hindi for Sarkari Naukari, Sarkari Result and Exam Preparation. Empower your learning journey with Jagran Josh App - Your trusted guide for exams, career, and knowledge! Download Now

Trending

Latest Education News