UP Board 10th Toppers List 2023:हाई स्कूल में प्रियांशी ने किया टॉप, तो कानपुर के कुशाग्र का आया दूसरा स्थान, जिलेवार टॉपर देखे
UP Board 10th Toppers List 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की सूची जारी कर दी है। इस बार सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने पहला तो कानपुर देहात के कुशाग्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. उम्मीदवार यहां यूपी बोर्ड के टॉप 10 छात्रों का विवरण देख सकते हैं।
UP Board 10th Toppers List 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी कक्षा 10 के परिणाम आज 25 अप्रैल, 2023 को दोपहर 1:30 बजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने के साथ ही 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस बार बोर्ड में कक्षा 10 का कुल प्रतिशत 89.78 रहा है, 1318210 लड़के और 1252777 लड़कियां पास हुईं हैं. जिसमें से 86.64 प्रतिशत बालक और 93.34 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं . यूपी बोर्ड के परिणाम, कक्षा 10 के टॉपर्स की सूची और 2023 की बोर्ड परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आंकड़े नीचे देखें।
UP Board 10th Toppers List 2023
| रैंक | टॉपर के नाम | अंक | प्रतिशत |
| 1st | प्रियांशी सोनी | 590 /600 | 98.3 |
| 2nd | कुशाग्र पाण्डेय | 587/600 | 97.83 |
| 3rd | मिशकत नूर | 587/600 | 97 .83 |
| 4th | कृष्णा झा | 586/600 | 97.66 |
| 5th | अर्पित गंगवार | 586/600 | 97.66 |
इस बार के रिजल्ट में सीतापुर के बाल विद्या मंदिर की प्रियांशी सोनी ने पहला तो कानपुर देहात के आर्यभट्ट वीएम एच एस मंगलपुर के कुशाग्र पाण्डेय ने दूसरा, तो कानोस्सा कान्वेंट, अयोध्या के मिशकत नूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. कृष्णा झा ने 4th और अर्पित गंगवार ने पांचवा स्थान प्राप्त किया है. प्रियांशी ने 590 /600, वहीं कुशाग्र और मिशकत ने बराबर 587/600 अंक जबकि कृष्णा झा और अर्पित गंगवार ने 586/600 अंक प्राप्त किये हैं.
छात्र टॉपर्स की पूरी सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
UP Board 10th Toppers List 2022 :
| रैंक | टॉपर के नाम | प्रतिशत |
| 1st | प्रिंस पटेल | 97.67 |
| 2nd | संस्कृति ठाकुर, किरन कुशवाहा | 97.50 |
| 3rd | अंकित शर्मा | 97.33 |
UP Board 10th Statistics 2023
कक्षा 10 बोर्ड के आँकड़े राज्य भर से बोर्ड परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन का विवरण हैं। उपलब्ध संख्या के अनुसार, 2023 में, यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 58 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए, इसमें से 3116487 कक्षा 10 की परीक्षा में उपस्थित हुए।
उम्मीदवार नीचे पिछले वर्षों के आंकड़ों को चेक कर सकते हैं।
| UP Board 10th Result Statistics | |||||
| Year | Total Students | Passed | Overall Pass % | Girls Pass % | Boys Pass % |
| 2023 | 3116487 | ||||
| 2022 | 2720734 | 2399143 | 88.18 | 91.69 | 85.25 |
| 2021 | 2982055 | 2968039 | 99.53 | 99.55 | 99.52 |
| 2020 | 2772656 | 2301304 | 83 | 87.29 | 79.88 |
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com