Live

(OUT) UP Police Constable Result 2024 LIVE: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का परिणाम घोषित, 214 गई कट ऑफ, डेढ़ लाख से ज्यादा हुए पास

uppbpb.gov.in 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी हो गया है. यूपी पुलिस ऑफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से रिजल्ट चेक किया जा सकता है इसके साथ ही उम्मीदवार इस पेज से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.परीक्षा में 174316 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जबकि परीक्षा की कट ऑफ सामान्य वर्ग के लिए 214 गई है. बोर्ड की तरफ से चयनित उम्मीदवारों के लिए DV और फिजिकल की संभावित तारीखें भी जारी कर दी गई हैं.    

Sonal Mishra
Nov 22, 2024, 14:00 IST
UP Police Constable Result 2024 LIVE Updates: आ गया यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का परिणाम, इस Link से Check कर सकेंगे PDF
UP Police Constable Result 2024 LIVE Updates: आ गया यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का परिणाम, इस Link से Check कर सकेंगे PDF

HIGHLIGHTS

  • UP Police Result 2024: जारी हुआ यूपी पुलिस का रिजल्ट 1 लाख 79 हजार हुए पास, फिजिकल परीक्षा जनवरी में होगी आयोजित
  • uppbpb.gov.in पर जारी हुई सेलेक्टेड उम्मीदवारों की सूची, सभी वर्गों की कट ऑफ गई हाई, 214 से नीचे नहीं हुआ सलेक्शन
  • UP Police Constable Result 2024: सिपाही भर्ती परीक्षा का क्या है अगला चरण, कब से शुरू होगी PET ?

UP Police Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आज जारी हो गया है. परीक्षा में कुल 174316 उम्मीदवार साल हुए हैं. परीक्षा के लिए अनारक्षित वर्ग की कट ऑफ 214, ईडब्ल्यूएस की 187, एससी की  178 और एसटी वर्ग की कट ऑफ 146 गई है. सफल उम्मीदवारों के लिए डीवी का आयोजन दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में किया जाना है. जबकि फिजिकल जनवरी में आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवार up police official website uppbpb.gov.in से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.      

                  UP Police Constable Result 2024 Link 

UP Police Result 2024: कैसे डाउनलोड करें ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

स्टेप-1: uppbpb.gov.in वेबसाइट पर या ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

स्टेप-2: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें 

स्टेप-3: पीडीएफ डाउनलोड करें 

स्टेप-4: उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें               

LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Nov 22, 2024, 14:00 IST

    UP Police Result : यूपीपीआरपीबी कांस्टेबल पुलिस पीईटी क्या है?

    UPPRPB उम्मीदवारों के शारीरिक मानकों और दक्षता का मूल्यांकन PET और PST के माध्यम से करता है, जिसमें दौड़ना, ऊंचाई, वजन मानक जैसी गतिविधियाँ शामिल होती हैं। पुरुष और महिला उम्मीदवारों को निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर इन कार्यों को पूरा करना होगा, लेकिन प्रत्येक लिंग के लिए आवश्यकताएँ अलग-अलग हैं। इन चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस बल में कांस्टेबल के रूप में भर्ती किया जाएगा। यूपी पुलिस पीईटी में दो चरण होते हैं:

    • शारीरिक मानक परीक्षण (PST): इस चरण में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन और छाती के माप का मूल्यांकन किया जाता है।
    • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET): उम्मीदवारों को दौड़ने के माध्यम से अपनी सहनशक्ति का परीक्षण करना होता है।
  • Nov 22, 2024, 13:16 IST

    uppbpb.gov.in Result 2024: कैसे चेक करें यूपी पुलिस की कट ऑफ

    • UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
    • परिणाम टैब पर जाएं और 'यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट और कट ऑफ पीडीएफ' पर क्लिक करें।
    • कट-ऑफ अंक पीडीएफ एक नए टैब में खुल जाएगा।
    • श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
    • यूपी पुलिस कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • Nov 22, 2024, 12:44 IST

    UP Police Constable Result 2024: कितनी गई पुरुषों की कट ऑफ

    पुरुष उम्मीदवारों के लिए, यूपी पुलिस कांस्टेबल कट-ऑफ अंक श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होते हैं, जो भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए प्राप्त न्यूनतम अंकों को दर्शाते हैं। यूआर श्रेणी के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 214.04 अंक चाहिए।

    Category
    Cut-Off Marks
    UR
    214.04
    EWS
    187.31
    OBC
    198.99
    SC
    178.049
    ST
    146.738
  • Nov 22, 2024, 09:26 IST

    UP Police Result 2024: परीक्षा में ढाई गुना हुए पास, 60 हजार पदों पर होनी है भर्ती

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं. इस बार परीक्षा में 2.5 गुना उम्मीदवार पास हुए हैं, ये भर्तियाँ 60,244 पदों पर होनी हैं जिनके लिए 174316 उम्मीदवार सफल हुए हैं.     

  • Nov 21, 2024, 15:25 IST

    UP Police Result 2024: योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट, निष्पक्ष और पारदर्शी सम्पन्न हुई परीक्षा

  • Nov 21, 2024, 13:32 IST

    upp result: UPPRPB कांस्टेबल रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

    स्टेप-1: वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं या ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें

    स्टेप-2: 'यूपी पुलिस में कांस्टेबल सिविल पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत अभिलेखों की जांच एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची के लिए लिंक [नोटिस बोर्ड]' पर क्लिक करें

    स्टेप-3: विवरण दर्ज करें

    स्टेप-4: इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें

  • Nov 21, 2024, 12:57 IST

    UP Police Result 2024 sarkari result: रिजल्ट पर नहीं लागू होगी ITI

    रिजल्ट पर ITI लागू नहीं होगी, पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट की सूचना अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रकाशित की जा रही है। ऐसे में अलग से कोई निवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।  

  • Nov 21, 2024, 12:42 IST

    UP Police Result 2024: यहाँ देखें महिला वर्ग में कितनी गई कट ऑफ

    वर्ग 

    कट ऑफ 

    अनारक्षित 

    203.90879

    ईडब्ल्यूएस

    180.23366

    ओबीसी 

    189.39256

    एससी

    169.13167

    एसटी

    136.02707

  • Nov 21, 2024, 12:38 IST

    UP Police Constable Cut off 2024: यहाँ देखें सभी केटेगरी की कट ऑफ

    यूपी पुलिस ने रिजल्ट के साथ ही सभी वर्गों के लिए न्यूनतम कट ऑफ भी जारी किया है. सामान्य वर्ग के लिए जहाँ कट ऑफ 214 रही तो वही आरक्षित वर्ग की कट ऑफ 187 रही है. उम्मीदवार सभी केटेगरी की कट ऑफ नीचे टेबल में चेक कर सकते हैं.   

    वर्ग 

    कट ऑफ 

    अनारक्षित 

    214.04644

    ईडब्ल्यूएस

    187.31758

    ओबीसी 

    198.99599

    एससी

    178.04955

    एसटी

    146.73835

  • Nov 21, 2024, 12:19 IST

    up police official website: परीक्षा के अंत में जारी होगी उम्मीदवारों की मार्कशीट

    नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थियों के अंकों का विवरण संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया की समाप्ति के उपरान्त प्रकाशित किया जायेगा।

  • Nov 21, 2024, 12:14 IST

    sarkari result '' up police 2024: जनवरी में आयोजित होगी फिजिकल परीक्षा

    अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) माह-जनवरी, 2025 के तृतीय सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

  • Nov 21, 2024, 12:12 IST

    uppbpb.gov.in Result 2024: दिसम्बर में आयोजित होगी UP Police DV

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उपरोक्त अर्ह अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) की कार्यवाही माह-दिसम्बर, 2024 के तृतीय सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए स्थान, तिथि एवं समय की विस्तृत सूचना बोर्ड की वेबसाइट "https://uppbpb.gov.in/" पर शीघ्र प्रदर्शित की जायेगी। 

  • Nov 21, 2024, 12:04 IST

    UP Police Cut Off 2024: यहाँ सदेखें कितनी गई यूपी पुलिस की कटव ऑफ

  • Nov 21, 2024, 12:01 IST

    UP Police Result 2024: ट्वीट पर आई जानकारी यहाँ देखें लिस्ट

  • Nov 21, 2024, 11:59 IST

    UP Police Result OUT:यूपी पुलिस कांस्टेबल का परिणाम जारी

  • Nov 21, 2024, 10:50 IST

    UP Police Result 2024: आज जारी हो सकता है यूपी पुलिस का रिजल्ट

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आज शाम तक जारी हो सकता है हालांकि इस विषय में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये  रिजल्ट आज शाम तक जारी हो सकता है. अधिकारिक जानकारी के अनुसार ये रिजल्ट नवम्बर के तीसरे सप्ताह में आना है.  

  • Nov 20, 2024, 20:10 IST

    UP Police Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2020

    वर्ग
    कट-ऑफ अंक (300 में से)
    GEN
    185.34
    OBC
    172.32
    SC
    145.39
    ST
    114.19
  • Nov 20, 2024, 16:53 IST

    यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024: यहाँ देखें यूपी पुलिस की संभावित कट ऑफ

    आधिकारिक कटऑफ यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम के साथ जारी की जाएगी। इस बीच, आप नीचे दी गई तालिका में अपेक्षित कट-ऑफ अंक देख सकते हैं। टेबल में यूपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कट ऑफ देखें।

    वर्ग
    यूपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कट-ऑफ अंक (300 में से)
    सामान्य (GEN)
    185-195
    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
    175-180
    अनुसूचित जाति (SC)
    150-155
    अनुसूचित जनजाति (ST)
    115-120

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डेट एंड टाइम 2024  

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती कट ऑफ 2024    

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 अगस्त में आयोजित की गई थी जिसमें करीब 45 लाख युवाओं ने भाग लिया था. ये देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक है.    

Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

Trending

Latest Education News