UP Scholarship Status 2026: यूपी स्कॉलरशिप फेज-2 का स्टेट्स कैसे चेक करें? यहां आसान भाषा में जानें

Last Updated: Mar 9, 2026, 15:40 IST

UP Scholarship Status 2026: यूपी स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी आई है। वे अपने आवेदन की स्थिति को जानने के लिए आधिकारिक पोर्टल scholarship.up.gov.in पर विजिट कर सकते हैं क्योंकि जल्द ही यूपी स्कॉलरशिप फेज 2 के पैसे 18 मार्च तक खाते में ट्रांसफर होने की उम्मीद हैं।

UP Scholarship Status 2026
UP Scholarship Status 2026

UP Scholarship Status 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने लाखों छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए यूपी स्कॉलरशिप 2026 कार्यक्रम के फेज में तेजी लाने का निर्णय लिया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बीच, समाज कल्याण विभाग ने सामान्य, ओबीसी (OBC), एससी (SC), एसटी (ST) और अल्पसंख्यक समुदायों सहित विभिन्न श्रेणियों के लाभार्थियों के संबंध में जानकारी दी है। 

समाज कल्याण विभाग ने 18 मार्च 2026 को फेज-2 स्कॉलरशिप का पैसा खाते में ट्रांसफर करेगा। यह स्कॉलरशिप प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक योजना के तहत दी जाएगी। जो उम्मीदवार बेसब्री से स्कॉलरशिप का इंतजार कर रहे हैं, वे अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने फॉर्म का स्टेट्स यूपी की ऑफिशियल वेबसाइट  scholarship.up.gov.in. के जरिए चेक कर सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश सरकार का स्कॉलरशिप डेटा 

सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025-26 के सेशन में स्कॉलशिप के लिए लगभग ₹2,825 करोड़ आवंटित किए हैं। इसके चलते शुरुआती चरणों में ही तकरीबन 4 लाख से अधिक छात्र लाभान्वित हुए हैं। पोस्ट मैट्रिक योजना के तहत अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹7,210.80 करोड़ रुपये आवंटित किए, जिससे  61.71 लाख उम्मीदवारों का जीवन संवर गया। 

UP Scholarship Status 2026 चेक कैसे करें? 

यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन भरने वाले आवेदन नीचे दिए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं। 

  • स्टेट्स पर क्लिक करने के बाद होम पेज पर जाएं। 

  • अकादमिक  वर्ष 2025-26 सलेक्ट करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

  • अब अपने अपने आवेदन की स्थिति चेक करें।

आप अपने स्कॉलरशिप का स्टेट्स जानने के लिए उमंग एप का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए अपने फोन में उमंग एप डाउनलोड करें और इसे खोले। अब यूपी स्कॉलरशिप या PFMS सर्च करें। अपनी डिटेल्स भरें और आवेदन फॉर्म का स्टेट्स चेक करें।  

ये भी पढ़ें: RRB Paramedical Admit Card 2026: आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Mar 9, 2026, 15:40 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News