UPMSP 10th 12th Result 2026 Roll Number: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक, डाउनलोड करें डिजिटल कॉपी
UPMSP 10th 12th Result 2026 Roll Number: छात्र upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाकर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें, फिर मार्कशीट डाउनलोड करें। DigiLocker पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध रहेगी। परिणाम जारी होते ही टॉपर्स लिस्ट भी घोषित की जाएगी, साथ ही जिलेवार डेटा भी बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराया गया है। यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसमें इस वर्ष कुल 90.42% छात्र सफल रहे हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में लड़कों का पास प्रतिशत 75.04% दर्ज किया गया है। डॉ. महेंद्र देव, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी किया. CM योगी ने छात्रों अभिभावकों एवं शिक्षकों को दी बधाई.
UP Board 10th Result 2026 Link 1
UP Board 10th Result 2026 Link 2
UP Board 12th Result 2026 Link 1
UP Board 12th Result 2026 Link 2
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजों का इंतजार अब खत्म। करीब 52 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अपना परिणाम upresults.nic.in, upmsp.edu.in, DigiLocker और जागरण जोश पर देख सकते हैं। छात्रों की जानाकरी के लिए बता दें कि ऑनलाइन मार्कशीट पहले जारी होती है, ओरिजिनल कॉपी बाद में स्कूल से मिलती है, छात्र डिजिटल मार्कशीट DigiLocker पर देख सकते है और भविष्य के लिए सुरक्षित कर सकते है। डॉ. महेंद्र देव, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी किया. Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) हर साल हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं आयोजित करता है और लाखों छात्रों के भविष्य का निर्धारण करता है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जा रही है, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष और अन्य अधिकारी मौजूद रहने वाले है। परिणाम जारी होते ही टॉपर्स की सूची भी घोषित की जाएगी। राज्य में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से नकद पुरस्कार, लैपटॉप/टैबलेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
दसवीं की टॉपर अंशिका वर्मा ने मैथ में हासिल किये 100/100
UP Board 10th Topper Anshika Verma Marks: अंशिका वर्मा (मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी) ने 97.83% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। उन्हें गणित में 100/100 अंक मिले, जबकि हिंदी और विज्ञान में 99-99 अंक प्राप्त हुए। अंग्रेजी और ड्रॉइंग में 98-98 अंक तथा सोशल साइंस में 93 अंक हासिल किए।
मार्कशीट वाटरप्रूफ और मजबूत पेपर का इस्तेमाल
नई मार्कशीट को ऐसे विशेष कागज पर तैयार किया गया है जो न तो आसानी से फटेगा और न ही पानी में खराब होगा। यह पूरी तरह वाटरप्रूफ और नॉन-डिग्रेडेबल होगी, जिससे इसकी टिकाऊपन कई गुना बढ़ जाएगी।
दसवीं में यह जिला रहा टॉप पर
UP Board 10th Result 2026: जिला-वार आंकड़ों के अनुसार बदायूं 95.78% पास प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा। इसके बाद आगरा 95.40% के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि अलीगढ़ 95.36% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रयागराज ने भी 95.36% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिलों में जगह बनाई।
CM योगी ने छात्रों अभिभावकों एवं शिक्षकों को दी बधाई
सीएम ने X पर लिखा कि ''उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
आप सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलता के नित नए आयाम स्थापित करें, माँ सरस्वती से यही प्रार्थना है।''
UP Board result 2026: कम अंक पाने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट
UP Board Class 10th, 12th Result 2026: जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए बोर्ड 24 अप्रैल से स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। आवेदन के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
UP Board Result 2026: 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों की बादशाहत
UP Board Result 2026: इस वर्ष भी कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.76% रहा, जबकि लड़कों का 87.30% दर्ज किया गया। वहीं इंटरमीडिएट में लड़कियों ने 86.32% और लड़कों ने 75.04% हासिल किया, जिससे दोनों कक्षाओं में स्पष्ट अंतर देखने को मिला।
UP Board 10th Result 2026 Pass: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसमें इस वर्ष कुल 90.42% छात्र सफल रहे हैं।
बारहवीं में लड़कों का पास प्रतिशत यहां देखें
UP Board Class 12 Result: इंटरमीडिएट परीक्षा में लड़कों का पास प्रतिशत 75.04% दर्ज किया गया है, जो लड़कियों के 86.32% से कम है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 11.28% अधिक रहा, जो उनके बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।
UP Board 10th Result: अंशिका वर्मा ने नाम किया रौशन
UP Board 10th Result: अंशिका वर्मा (मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, बाराबंकी) ने 97.83% अंक हासिल कर कक्षा 10 में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। यह घोषणा प्रयागराज में आयोजित बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई।
UP Board 10th Result 2026 Pass: 27 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म
UP Board 10th Result 2026 LIVE: इस बार 10वीं परीक्षा के लिए 27,50,945 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 14,38,682 लड़के और 13,12,263 लड़कियां शामिल हैं। 27 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है और उनका परिणाम जारी कर दिया गया है।
UP Board Result: साल 2025 की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट
UP Board 10th Result 2026 LIVE: इस वर्ष परिणामों में मिश्रित रुझान देखने को मिले हैं। 2025 की तुलना में कुल पास प्रतिशत में 0.31 प्रतिशत अंक की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लड़कों के पास प्रतिशत में 0.64 अंक का सुधार हुआ, जबकि लड़कियों के पास प्रतिशत में 0.11 अंक की मामूली गिरावट आई, फिर भी उनका प्रदर्शन कुल मिलाकर लड़कों से बेहतर रहा।
UP Board 10th Result 2026: लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया
UP Board 10th Result: कक्षा 10 के परिणामों में लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल 11,79,319 लड़कियां 93.76% पास प्रतिशत के साथ सफल रहीं, जबकि 11,72,862 लड़के 87.30% के साथ पास हुए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6.46% अधिक रहा।
UP Board 12th Result 2026: इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 80.38 रहा
UP Board 12th Result 2026: इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 80.38% दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा प्रयागराज में आयोजित बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किया गया। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स और DigiLocker के माध्यम से अपनी मार्कशीट और स्कोरकार्ड आसानी से देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
12th, 10th Class Result 2026: मार्कशीट पर ये डिटेल्स छात्र जरुर करें चेक
यूपी बोर्ड परिणाम 2026: रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और कुल प्रतिशत जैसी जरूरी जानकारी को ध्यान से चेक कर लें। किसी भी तरह की गलती मिलने पर तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें, क्योंकि यह डाक्यूमेंट आगे एडमिशन और अन्य जरूरी कामों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता हैं।
up board result kaise dekhen: छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर आसानी से देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखना चाहिए, ताकि बिना किसी परेशानी के तुरंत रिजल्ट एक्सेस किया जा सके। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और कुल प्रतिशत जैसी जरूरी जानकारी को ध्यान से चेक कर लें।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026: रोल नंबर भूल जाने पर क्या करें छात्र
यदि छात्र अपना रोल नंबर भूल गए है तो उसे अपने एडमिट कार्ड के माध्यम से देखें या अपने स्कूल से संपर्क करें, वहां से रोल नंबर मिल सकता है, यदि एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो आप अपनी कक्षा शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं, जिनके पास आपकी पूरी जानकारी होती है।
यूपी बोर्ड 2026 10वीं की मार्कशीट कैसे करे डाउनलोड
यूपी बोर्ड 10वीं 2026 की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं। होमपेज पर 10th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा, जहां से मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें छात्र
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर विजिट करें। होमपेज पर “12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर सुरक्षित रख सकते हैं।
रिजल्ट कहां चेक करें, छात्र?
छात्र यहां बताई गयी वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट फटाफट चेक कर सकते हैं:
-
upresults.nic.in
-
upmsp.edu.in
-
results.upmsp.edu.in
-
DigiLocker (डिजिटल मार्कशीट के लिए)
रोल नंबर से रिजल्ट कैसे चेक करें
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट (upresults.nic.in या upmsp.edu.in) पर जाएं और “UP Board Class 10 / 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अपना क्लास (10वीं/12वीं) चुनें, रोल नंबर दर्ज करें। कुछ मामलों में स्कूल कोड या जन्मतिथि भी मांगी जा सकती है।
स्टेप 3: Captcha भरकर “Submit” पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 4: मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
SMS के जरिए रिजल्ट कैसे देखें
अगर वेबसाइट स्लो हो, तो SMS से भी रिजल्ट देख सकते हैं:
-
10वीं के लिए: UP10 <Roll Number> टाइप कर 56263 पर भेजें
-
12वीं के लिए: UP12 <Roll Number> टाइप कर 56263 पर भेजें
मार्कशीट पर दिखेगी ये सभी जानकारी
रिजल्ट में निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:
-
छात्र का नाम, माता-पिता का नाम
-
रोल नंबर, स्कूल का नाम, जिला
-
विषयवार अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)
-
कुल अंक और प्रतिशत
-
पास/फेल स्थिति और डिवीजन
-
बोर्ड की मुहर और हस्ताक्षर
छात्रों की जानाकरी के लिए बता दें कि ऑनलाइन मार्कशीट पहले जारी होती है, असली कॉपी बाद में स्कूल से मिलती है, सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और किसी गलती पर तुरंत स्कूल या बोर्ड को सूचित करें.
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.