This is an archived article last updated on Feb 2, 2024. The information may be outdated.

UPPSC RO, ARO Admit Card 2024 Out: इस Direct Link से डाउनलोड करें यूपी आरओ, एआरओ परीक्षा के एडमिट कार्ड

Last Updated: Feb 2, 2024, 16:49 IST

UPPSC RO ARO Admit Card 2024 Out: यूपीपीएससी  ने आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानि शुक्रवार, 2 फरवरी, 2024 को जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड अब  डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। अभ्यर्थी जो इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।  प्रीलिम्स परीक्षा के लिए यूपी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक यहां प्राप्त करें

यूपीपीएससी आरओ, एआरओ एडमिट कार्ड 2024 uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया गया है। आप इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी आरओ, एआरओ एडमिट कार्ड 2024 uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया गया है। आप इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC RO ARO Admit Card 2024 Out: यूपीपीएससी आरओ/एआरओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आज, 2 फरवरी, 2024 को समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिड कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है और उम्मीदवार अपने यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2024 UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट- uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 (रविवार) को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ-2023) के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 9 अक्टूबर, 2023 को जारी किया गया था और इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2023 थी जिसे बढ़ाकर 24 नवंबर 2023 कर दी गई थी।

UP RO ARO Admit Card 2024 Download Link

यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2024 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध करा दिया है। उम्मीदवार अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए अपना प्रवेश पत्र तुरंत डाउनलोड करें। यहां हमने यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक प्रदान किया है, जो उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करता है। अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके अपना यूपी आरओ एआरओ हॉल टिकट डाउनलोड करें।

इस लिंक से डाउनलोड करें 

UPPSC RO ARO Admit Card Link (Active)

UPPSC RO ARO Admit Card 2024: यूपी आरओ एआरओ परीक्षा हाइलाइट

यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 411 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। यूपीपीएससी आरओ एआरओ हॉल टिकट 2024 पर परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है। ध्यान दें कि एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपनी 2 हालिया फोटो और आईडी प्रूफ भी ले जाना चाहिए। आप नीचे दी तालिका में यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं:

यूपी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2024  

संगठन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)

पद का नाम

समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)

परीक्षा का नाम

यूपीपीएससी आरओ एआरओ 2023

रिक्त पद

411

वर्ग

प्रवेश पत्र

यूपी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2024

2 फरवरी 2024 (रिलीज)

यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा तिथि 2024

11 फरवरी 2024 (रविवार)

शिफ्ट टाइमिंग

शिफ्ट 1- सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक

शिफ्ट 2 दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक

चयन प्रक्रिया

प्रीलिम्स, मेन्स और टाइपिंग टेस्ट

आधिकारिक वेबसाइट

www.uppsc.up.nic.in

कैसे डाउनलोड करें UPPSC RO ARO Admit Card 2024?

UPPSC RO ARO Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए, निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, "Admit Card" टैब पर क्लिक करें।
  • "Download Admit Card for Review Officer (RO) and Assistant Review Officer (ARO) Exam" लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पृष्ठ खुलेगा।
  • अपना "Registration Number" और "Password" दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

UPPSC RO, ARO Admit Card 2024 पर उल्लेखित विवरण

UPPSC RO, ARO एडमिट कार्ड 2024 पर निम्नलिखित विवरण उल्लेखित हैं:

  • परीक्षा का नाम: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO)
  • परीक्षा तिथि: 11 फरवरी 2024
  • परीक्षा का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
  • परीक्षा का स्थान: परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, धर्म, जाति, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आदि।
  • उम्मीदवार का फोटो
  • उम्मीदवार का हस्ताक्षर
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आवश्यक निर्देश
  • ध्यान दें कि आपका Admit Card परीक्षा के दिन साथ लाना अनिवार्य है।

UPPSC RO ARO Exam Pattern 2024: परीक्षा पैटर्न

यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:

प्रारंभिक परीक्षा के लिए:

  • प्रश्न पत्र: दो (सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी)
  • कुल अंक: 200 (सामान्य अध्ययन: 140, सामान्य हिंदी: 60)
  • प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ, बहुविकल्पीय
  • समय: 2 घंटे 
  • कुल प्रश्न- 200 (सामान्य अध्ययन: 140, सामान्य हिंदी: 60)
यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा पैटर्न 2024
पेपर  विषय प्रश्न अंक अवधि
पेपर 1 सामान्य अध्ययन 140 140 120 मिनट
पेपर 2 सामान्य हिंदी 60 60 60 मिनट
कुल 200 200
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 2, 2024, 16:46 IST

FAQs

  • यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2024 कब जारी किया गया?
    +
    यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2024 आज 2 फरवरी 2024 को ऑफिशियल साइट पर जारी किया गया।
  • मैं यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड कर सकता हूँ?
    +
    आप यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा 2024 कब आयोजित की जाएगी?
    +
    यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा 2024 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।
  • यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए मुझे क्या जानकारी चाहिए?
    +
    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News