UPSSSC Veterinary Pharmacist Notification 2026: वेटनरी फार्मासिस्ट वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, पात्रता मानदंड जानें
UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026: यूपीएसएसएससी ने वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल्स लेख में देख सकते हैं।
UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन संख्या 18-परीक्षा/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन कुल 1308 पदों के लिए मांगे गए हैं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड महत्वपूर्ण हैं। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मदीवारों का चयन PET-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 14 सितंबर से शुरू किए जाएंगे। आयोग की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन 14 अगस्त को जारी किया गया है।
UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026 Notification
विज्ञापन संख्या 18-परीक्षा/2026 के तहत वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 14 अगस्त को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तय की गई है।
| यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन |
UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: हाइलाइट्स
यूपीएसएसएससी विज्ञापन संख्या-18-परीक्षा/2026 के तहत नोटिफिकशन 14 अगस्त को वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।
| संचालक | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पोस्ट | वेटनरी फार्मासिस्ट |
| विज्ञापन संख्या | 18-परीक्षा/2026 |
| पोस्ट की संख्या | 1308 |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 14 अगस्त, 2026 |
| रजिस्ट्रेशन तिथि | 14 सितंबर, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
शैक्षणिक योग्यता
हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा (जीव विज्ञान) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय संस्था से वेटनरी फार्मेसी में 2 वर्ष 3 माह का डिप्लोमा। सक्षम परिषद या संस्थान (यदि उपलब्ध हो) में रजिस्टर्ड होना चाहिए। देव नागरी लिपि में हिन्दी का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा
यूपीएसएसएससी ने पशुपालन निदेशालय विभाग में वेटनरी फार्मासिस्ट की भर्ती 2026 निकाली है। जिसमें उम्मीदवारों आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.