VITEEE 2026 Result OUT: VIT इंजीनियरिंग रिजल्ट जारी, vit.ac.in से चेक करें टॉपर्स लिस्ट, कट-ऑफ
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) ने कल 8 मई, 2026 VITEEE 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया था। छात्र रिजल्ट देखने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करें। छात्र ही, डायरेक्ट लिंक के लिए यहां देखें।
VITEEE 2026 Result OUT: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) ने VITEEE 2026 के रिजल्ट 8 मई को घोषणा कर दी गई है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले करीब 25 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस एग्जाम में हिस्सा लिया था। इस साल एग्जाम 28 अप्रैल से 3 मई 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित आयोजित की गई थी।
VIT के छात्र VITEEE 2026 के रिजल्ट को देखने और चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट vit.ac.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और ईमेल-आइडी को फिल करें। साथ ही, छात्र ऑफिशइयल वेबसाइट पर जाकर अपने प्रदर्शन के साथ अखिल भारतीय रैंक (AIR) को देख सकते हैं।
VITEEE 2026 Result से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
VIT के छात्र VITEEE 2026 रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। साथ ही, डायरेक्ट रिजल्ट पाने के लिए लिंक भी प्राप्त कर सकते हैं।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| रिजल्ट की डेट | 8 मई, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | viteee.vit.ac.in, vit.ac.in |
| जरूरी क्रेडेंशियल्स | ईमेल आईडी और पासवर्ड |
| काउंसलिंग शुरू होने की डेट | 8 मई 2026 (रजिस्ट्रेशन शुरू) |
| काउंसलिंग फीस | ₹5,900 (Non-refundable) |
VITEEE 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
VITEEE 2026 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
छात्र VITEEE 2026 का स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। हमारे द्वारा नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स का इस्तेमाल करें।
- VIT की ऑफिशियल वेबसाइट vit.ac.in पर लॉग ऑन करें।
- होमपेज पर ‘VITEEE 2026 Result’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड को डालें। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन दबाएं।
- आपका स्कोरकार्ड और रैंक स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- भविष्य की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
VITEEE 2026: काउंसलिंग और रैंक
VIT में एडमिशन पूरी तरह से रैंक पर ही निर्भर करता है। छात्र काउंसलिंग की प्रक्रिया के अलग-अलग स्टेप्स औप फेज को जानने के लिए यहां देखें।
- Phase 1 (रैंक 1 से 20,000): इसकी चॉइस फिलिंग 12 मई से 13 मई 2026 तक होगी।
- अन्य फेज: 20,000 से ऊपर रैंक वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल उनकी रैंक के अनुसार बाद में जारी किया जाएगा।
- कैंपस ऑ्प्शन: आपकी रैंक के आधार पर आपको वेल्लोर, चेन्नई, आंध्र प्रदेश (अमरावती) या भोपाल कैंपस में सीट आवंटित की जाएगी।
GVSDP Scheme: रैंक के अनुसार स्कॉलरशिप
NTA की तरह VIT भी मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देता है:
- रैंक 1-10: 100% फीस माफी (4 साल के लिए)
- रैंक 11-50: 75% फीस माफी
- रैंक 51-100: 50% फीस माफी
- रैंक 101-500: 25% फीस माफी
यहां भी पढ़े: NTA CUET UG 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक, एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले पढ़ें ये दिशा-निर्देश
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.