मनरेगा मजदूर का बेटा बना IAS, हौसले और जुनून से लिखी सफलता की नई दास्तान

Last Updated: Feb 10, 2026, 15:48 IST

यूपीएससी एग्जाम अपने आप में काफी टफ माना जाता है, जिसे एक बार में क्वालीफाई करना आसान नहीं होता पर मन में जीत का जज्बा है, तो कुछ भी मुश्किल नहीं। पवन कुमार की कहानी भी कुछ यही कहती है। संसाधनों के अभाव में उन्होंने आईएएस बनकर इतिहास रच दिया। पवन कुमार के पिता मनरेगा में मजदूर है। 

IAS Pawan Kumar Struggle Story
IAS Pawan Kumar Struggle Story

IAS Pawan Kumar Struggle Story:  पवन कुमार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम मुकेश कुमार है। वह मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पेट पालते हैं। बेटे के आईएएस उनकी आंखों में खुशी के आंसू हैं। कहते हैं कि मेरे बेटे ने वो कर दिखाया, जो हमारे लिए सपना था। पवन ने हमारी लाइफ बदल दी। 

पवन कुमार का घर कैसा है? 

पवन कुमार के घर की बात करें, तो वह ऐसा है, जिसमें केवल एक ही दीवार खड़ी है, जो काफी कच्ची है। छत के नाम पर केवल छप्पर डला है। पवन ने कभी हिम्मत नहीं हारी। गरीबी ने उन्हें जीने का मकसद दिया। इसी मकसद की बदौलत उन्होंने आईएएस का मुकाम हासिल किया। पवन के आईएएस बनने की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। 

पवन की कुमार का परिवार 

आईएएस पवन कुमार की माता का नाम सुमन देवी है, जो खेतों में मजदूरी करती हैं। उनकी 3 बहनें भी हैं। बड़ी बहन गोल्डी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद स्कूल में पढ़ाती हैं। दूसरी बहन सृष्टि ग्रेजुएशन कर रही है और छोटी बहन सोनिया सरकारी स्कूल से 12वीं कर रही हैं। मां ने पवन को आईएएस बनाने के लिए गहनें तक बेच दिए। 

पवन ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया ग्रेजुएशन

पवन कुमार को बचपन से ही पढ़ने का शौक रहा है। उन्होंने अपनी 12वीं नवोदय विद्यालय से पूरी की। पवन ने अपनी ग्रेजुएशन इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की। एमए के लिए उन्होंने जेएनयू में एमए में एडमिशन ले लिया, लेकिन घर के हालात को देखते हुए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इसके बाद पवन यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए दिल्ली आ गए।  

239वीं रैंक हासिल करके पवन बनें IAS 

पवन ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के लिए एक कोचिंग सेंटर ज्वाइन कर लिया। साल 2022 में जब उन्होंने यूपीएससी का एग्जाम दिया, तो वह केवल एक अंक से रह गए। पर पवन ने हार नहीं मानी। आखिर साल 2018 का वह दिन भी आया, जब उन्होंने यूपी पीसीएस एग्जाम में इतिहास रचते हुए 239वीं रैंक हासिल की। 


Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 10, 2026, 15:48 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News