एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021: भारत ने एशियन कुश्ती/ रेसलिंग चैंपियनशिप 2021 में अलमाटी, कजाकिस्तान में 5 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक जीते हैं. यह सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप 13 से 18 अप्रैल, 2021 तक आयोजित की गई थी.
भारत 14 पदक के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा. इस 34 वीं चैम्पियनशिप में ईरान और कजाकिस्तान 17 पदक लेकर शीर्ष स्थान पर एक साथ कायम रहे है.
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में भारत
• सरिता मोर ने महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में जीत हासिल करके इस चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता.
• हरियाणा की इस 25 वर्षीय पहलवान ने मंगोलिया के शूवदोर बातर्ज़ाव के साथ अपने अंतिम मुकाबले के अंतिम चरण में शानदार वापसी करते हुए 09 सीधे अंक बनाए, अंतिम स्कोर 10-7 तक ले गईं. पहले, एक कड़ी चुनौती के बाद सरिता 1-7 से पिछड़ गई थीं, लेकिन वे इसे अंतिम चरण में जीत हासिल में सफल रहीं.
•
Thank you @WrestlerSushil Pahlwan ji for your support & best wishes 👏👏 https://t.co/02C9kmlyhz
— sarita mor 🇮🇳 (@saritamor3) April 16, 2021
अन्य स्वर्ण पदक विजेताओं में 57 किग्रा वर्ग की पुरुषों की फ़्रीस्टाइल में रवि कुमार दहिया, महिलाओं की फ़्रीस्टाइल में 53 किग्रा वर्ग में विनेश फोगट, महिलाओं की फ़्रीस्टाइल में 57 किग्रा वर्ग में अंशु मलिक और 72 किग्रा वर्ग की महिला फ़्रीस्टाइल श्रेणी में दिव्या काकरान शामिल हैं.
• बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग की पुरुषों की फ़्रीस्टाइल कुश्ती में रजत पदक हासिल किया है. दीपक पुनिया ने भी 86 किलोग्राम वर्ग की पुरुषों की फ़्रीस्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीता है.
• साक्षी मलिक, जो अपने सामान्य 62 किलोग्राम भार वर्ग में अपना दावा छोड़ने के बाद, 65 किग्रा में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं, को भी रजत पदक के लिए समझौता करना पड़ा है.
• विनेश फोगाट ने एशियाई चैंपियनशिप में पिछले सात वर्षों में सात बार पदक हासिल किए हैं, जिसमें तीन रजत पदक शामिल हैं.
भारत के लिए पदक विजेताओं की पूरी सूची
क्रम संख्या | पदक जीतने वाले खिलाड़ी | स्वर्ण/ रजत/ कांस्य | श्रेणी |
1. | विनेश फोगट | स्वर्ण | 53 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल |
2. | सरिता मोर | स्वर्ण | 59 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल |
3. | दिव्या काकरान | स्वर्ण | 72 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल |
4. | अंशु मलिक | स्वर्ण | 57 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल |
5. | रवि कुमार दहिया | स्वर्ण | 57 किग्रा पुरुष फ्रीस्टाइल |
6. | बजरंग पुनिया | रजत | 65 किग्रा पुरुष फ्रीस्टाइल |
7. | साक्षी मलिक | रजत | 65 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल |
8. | दीपक पुनिया | रजत | 86 किग्रा पुरुष फ्रीस्टाइल |
9. | सीमा बिस्ला | कांस्य | 50 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल |
10. | पूजा सिहाग | कांस्य | 76 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल |
11. | करण मोर | कांस्य | 70 किग्रा पुरुष फ्रीस्टाइल |
12. | नरसिंह यादव | कांस्य | 79 किग्रा पुरुष फ्रीस्टाइल |
13. | संजीत | कांस्य | 92 किग्रा पुरुष फ्रीस्टाइल |
14. | सत्यव्रत कादियान | कांस्य | 97 किग्रा पुरुष फ्रीस्टाइल |
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021 मेडल टैली
1 | ईरान | 7 | 5 | 5 | 17 |
कज़ाखस्तान | 7 | 5 | 5 | 17 | |
3 | भारत | 5 | 3 | 6 | 14 |
4 | जापान | 3 | 0 | 6 | 9 |
5 | किर्गिज़स्तान | 2 | 5 | 9 | 16 |
6 | मंगोलिया | 2 | 5 | 3 | 10 |
7 | उज़्बेकिस्तान | 2 | 4 | 4 | 10 |
8 | दक्षिणी कोरिया | 2 | 1 | 9 | 12 |
9 | चीनी ताइपी | 0 | 1 | 1 | 2 |
10 | ताजिकिस्तान | 0 | 1 | 0 | 1 |
11 | इराक़ | 0 | 0 | 1 | 1 |
कुल (11 देश) | 30 | 30 | 49 | 109 |
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के बारे में
वर्ष, 2021 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 13 अप्रैल, 2021 से 18 अप्रैल तक कजाकिस्तान के अलमाटी में आयोजित की गई थी. यह 34 वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप है.
वर्ष, 2020 की चैंपियनशिप में, भारत ने कुल 20 पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था, जिसमें 5 स्वर्ण, 6 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल थे. जापान ने 08 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसके बाद ईरान 07 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation