One liner current affairs in hindi: करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. इसमें जलदूत ऐप, दादा साहब फाल्के पुरस्कार,जियोर्जिया मेलोनी, और 'आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार 2022' आदि को सम्मलित किया गया है.
1. किस केन्द्रीय मंत्री ने 'जलदूत ऐप' (JALDOOT App) को लांच किया है- गिरिराज सिंह
2. वर्ष 2020 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है- आशा पारेख
3. स्वास्थ्य सुविधा रजिस्टर में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के लिए 'आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार 2022' से किस राज्य को सम्मानित किया गया है- उत्तर प्रदेश
4. हाल ही में इटली में संपन्न हुए आम चुनाव में ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी ने किसके नेतृत्व में जीत हासिल की है- जियोर्जिया मेलोनी
5. किसने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
6. विश्व पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता है, विश्व पर्यटन दिवस 2022 की थीम क्या है-'रीथिंकिंग टूरिज्म'
7. हाल ही में, किन दो दक्षिण अमेरिकी देशों ने,वर्षों के गतिरोध के बाद अपने बॉर्डर को फिर से खोल दिया है- कोलंबिया और वेनेजुएला
8. विदेश व्यापार नीति 2015-20 को फिर से कितने महीने की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है, जो अगले महीने की पहली तारीख से प्रभावी होगा- छह महीने
Comments
All Comments (0)
Join the conversation