Jagranjosh.com प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अक्टूबर 2016 में घटित उपयोगी समसामयिक घटनाओं में से कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित वर्णात्मक प्रश्न प्रस्तुत कर रहा है.
1. निम्नलिखित हस्तियां क्यों सुर्खियों में रहीं?
i. जी बालकृष्ण
ii. साइरस मिस्त्री
iii. किरण मजूमदार शॉ
iv. इरोम शर्मिला
v. आईनएस अरिहंत
vi. एंतोनिओ गुटेरेस
vii. बॉब डिलन
viii. भूमिबोल अदुल्यदेज
ix. ओलिवर हार्ट और बेंग्ट हॉमस्ट्रॉम
x. जुआन मैनुअल
2. निम्नलिखित पर 150 शब्दों में चर्चा करें.
i. अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस मनाया गया
ii. चीन के मो यान को साहित्य का नोबेल पुरस्कार
3. निम्नलिखित पर 100 शब्दों में लिखें.
i. देश का पहला अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र मुम्बई में आरंभ.
ii. जुआन मैनुअल सांतोस नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित
iii. अलेप्पो शहर पर रूसी विमानों की बमबारी
4. भारतीय राज्यों में हुए निम्नलिखित विकासों पर 100 शब्दों में अपने विचार व्यक्त करें.
i. कोच्ची फीफा अंडर-17 विश्व कप आयोजित कराने वाला भारत का पहला शहर
ii. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लुधियाना में राष्ट्रीय एससी एसटी हब आरंभ किया
iii. अंडमान निकोबार में 50 मेगावाट की सौर परियोजना हेतु एनटीपीसी के साथ समझौता
5. एंतोनिओ गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव चयनित किये गये. उनसे जुड़ी आशाएं एवं उनके पद सँभालने पर अंतरराष्ट्रीय पटल पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा कीजिये.
6. निम्नलिखित पर 50 शब्दों में लिखें:
i. बिहार शराबबंदी
ii. राष्ट्रीय जनजातीय कार्निवल
iii. विश्व बैंक के सर्वेक्षण में भारत को 130वां स्थान
iv. वर्ष 2016 का मैन बुकर प्राइज
v. प्लैटिनम ग्रीन एयरपोर्ट बिल्डिंग
vi. यश भारती पुरस्कार
7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किये गये 2 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट एवं इनका उत्तर भारत में होने वाले योगदान पर विस्तार से चर्चा करें.
8. चीन द्वारा मानवयुक्त सबसे लंबे अंतरिक्ष अभियान का प्रक्षेपण किया गया, इस अभियान की जटिलताओं एवं इसके लाभ के बारे में विस्तार से बताएं.
9. निम्नलिखित पर 200 शब्दों में लिखें:
i. वाराणसी में हुई भगदड़ में 25 लोगों की मृत्यु्.
ii. भारत और हंगरी के मध्य जल संसाधन को लेकर समझौता
iii. साइना नेहवाल आईओसी एथलीट आयोग की सदस्य नियुक्त
iv. आईएनएस अरिहंत भारतीय नौसेना में शामिल
v. ग्रामीण विकास रिपोर्ट 2016 जारी
10. विभिन्न नोबल पुरस्कारों की जानकारी दें तथा वर्तमान में इनकी क्या वैल्यू है इस बारे में भी विस्तार से लिखें.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation