करेंट अफेयर्स क्विज़: 16 जुलाई 2018

Jul 16, 2018, 18:26 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स ट्रम्प-पुतिन वार्ता, गोल्डन बूट आदि अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स ट्रम्प-पुतिन वार्ता, गोल्डन बूट तथा फीफा से संबंधित अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मध्य किस स्थान पर वार्ता आयोजित की जा रही है?
a.    सिंगापुर
b.    क्वालालंपुर
c.    ब्रुसेल्स
d.    हेलसिंकी


2. नवाज शरीफ की बेटी का क्या नाम ही जिन्हें हाल ही में पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है?
a.    आसिफा
b.    मरियम
c.    जुबैदा
d.    नासिरा


3. एक व्यक्ति को मगरमच्छ द्वारा काटे जाने से हुई मौत का बदला लेने के लिए किस देश में लोगों ने 300 मगरमच्छों को मार डाला?
a.    थाईलैंड
b.    सूडान
c.    इंडोनेशिया
d.    श्रीलंका


4. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़कियों को नहीं पढ़ाने से हर साल पूरे विश्व को 30 लाख करोड़ डॉलर का नुकसान होता है?
a.    विश्व बैंक
b.    यूनेस्को
c.    यूनिसेफ
d.    डब्ल्यूएचओ


5. निम्नलिखित में से किस कलाकार को संगीत कलानिधि पुरस्कार के लिए चयनित किया गया?
a.    आर डी रंगास्वामी
b.    स्वामी नारायण
c.    अरुणा साईराम
d.    पूर्णिमा हलदर


6. फीफा विश्व कप 2018 का ख़िताब निम्नलिखित में से किस टीम ने जीता?
a.    क्रोएशिया
b.    जर्मनी
c.    बेल्जियम
d.    फ्रांस


7. फीफा विश्व कप 2018 का गोल्डन बूट पुरस्कार किस खिलाड़ी को दिया गया?
a.    हैरी केन
b.    ग्रीज़मैन
c.    लियोनल मेसी
d.    रोनाल्डो


8. फीफा विश्व कप 2018 का गोल्डन बॉल अवार्ड किस खिलाड़ी को दिया गया?
a.    लुका मोड्रिच
b.    एमबापे
c.    सुआरेज
d.    कार्लसन


9. हाल ही में जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारत में सड़कों पर मौजूद गड्ढों के कारण होने वाले हादसों में 2017 में कितने लोगों को मौत हुई थी?
a.    4,835
b.    3,597
c.    2,800
d.    1,623


10. निम्नलिखित में से किस देश को विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया गया है?
a.    पाकिस्तान
b.    श्रीलंका
c.    भूटान
d.    भारत




उत्तर:

1. d. हेलसिंकी

विवरण: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मध्य फ़िनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में वार्ता आयोजित की जा रही है.

2. b. मरियम

विवरण: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ ने जेल में सुविधाएं लेने से इनकार कर दिया है. मरियम को उनकी पिता के साथ जेल की सजा दी गई है.

3. c. इंडोनेशिया

विवरण: एक व्यक्ति को मगरमच्छ द्वारा काटे जाने से हुई मौत का बदला लेने के लिए इंडोनेशिया में लोगों ने 300 मगरमच्छों को मार डाला.

4. a. विश्व बैंक
विवरण: विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़कियों को नहीं पढ़ाने से हर साल पूरे विश्व को 30 लाख करोड़ डॉलर का नुकसान होता है.

5. c. अरुणा साईराम
विवरण: गायिका अरुणा साईराम को इस वर्ष संगीत अकादमी के संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

6. d. फ्रांस

विवरण: फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया और फ्रांस के मैच में फ्रांस 4-2 से क्रोएशिया को हरा दिया.

7. a. हैरी केन
विवरण: फीफा विश्व कप 2018 का गोल्डन बूट पुरस्कार हैरी केन को दिया गया.

8. a. लुका मोड्रिच

विवरण:  फीफा विश्व कप 2018 का गोल्डन बॉल अवार्ड लुका मोड्रिच को दिया गया.

9. b. 3,597
विवरण: हाल ही में जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारत में सड़कों पर मौजूद गड्ढों के कारण होने वाले हादसों में 2017 में 3,597 लोगों को मौत हुई थी.

10. d. भारत

विवरण: भारत जुलाई, 2018 से जून, 2020 तक की दो वर्ष की अवधि के लिए विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बन गया है.

 

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News