करेंट अफेयर्स क्विज़: 18 सितंबर 2018

Sep 18, 2018, 19:14 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – ऑड-इवन स्कीम, शिशु मृत्यु दर जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – ऑड-इवन स्कीम, शिशु मृत्यु दर जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.


1. हाल ही में किस अन्तराष्ट्रीय संस्था द्वारा किये गये अध्ययन में कहा गया है कि वर्ष 2025 तक मशीनें मनुष्यों की तुलना में अधिक काम करेंगी?
a.    विश्व स्वास्थ्य संगठन
b.    संयुक्त राष्ट्र
c.    वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
d.    ब्लूमबर्ग


2. हाल ही में किस शहर में ऑड-इवन स्कीम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने दोपहिया वाहनों एवं महिलाओं को छूट प्रदान की?
a.    मुंबई
b.    बंगलुरु
c.    चेन्नई
d.    दिल्ली


3. किस अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया है कि वर्ष 2017 में शिशु मृत्यु दर पिछले पांच वर्षों में सबसे कम दर्ज की गई हैं?
a.    वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
b.    संयुक्त राष्ट्र
c.    एशियन बैंक
d.    बैंक ऑफ़ अमेरिका


4. हाल ही में सरकार द्वारा तीन बैंकों के विलय की घोषणा की. देना बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अलावा तीसरा बैंक कौन सा है?
a.    केनरा बैंक
b.    ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स
c.    सेंट्रल बैंक
d.    विजया बैंक


5. हाल ही में प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन को निम्नलिखित में से किसने ख़रीदा है?
a.    जेफ़ बेज़ोस
b.    मार्क बेनिऑफ
c.    पार्कर हेरिस
d.    डेनिअल स्टुअर्ट


6. किस देश के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वहां की कुल जनसंख्या में 28.1% बुज़ुर्ग शामिल हैं जो दुनिया में सबसे अधिक है?
a.    भारत
b.    जापान
c.    नेपाल
d.    चीन


7. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ जारी 'ट्रेड वॉर' के बीच 200 अरब मूल्य के चीनी उत्पादों पर कितने आयात शुल्क लगा दिया है?
a.    10 प्रतिशत
b.    20 प्रतिशत
c.    30 प्रतिशत
d.    40 प्रतिशत


8. निम्न में से किस देश ने पहली बार विवादित दक्षिण चीन सागर में पनडुब्बी अभ्यास किया है?
a.    भारत
b.    नेपाल
c.    जापान
d.    इनमें से कोई नहीं


9. हाल ही में भारत और सर्बिया के डाक विभाग ने संयुक्तष रूप से किसे समर्पित डाक टिकट प्रकाशित किया है?
a.    स्वामी विवेकानंद और अटल बिहारी वाजपेयी
b.    निकोला टेस्लान और एपीजे अब्दुल कलाम
c.    एपीजे अब्दुल कलाम और स्वामी विवेकानंद
d.    स्वामी विवेकानंद और निकोला टेस्ला


10. फिलीपींस और किस देश में तबाही मचाने के बाद तूफान मांगखूट (मैंगकूट) चीन में पहुंच गया है?
a.    हॉन्ग कॉन्ग
b.    जापान
c.    रूस
d.    नेपाल


11. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण के तहत वर्ष 2017-18 में कौन सा राज्यै सर्वश्रेष्ठ् स्थाकन पर रहा?
a.    बिहार
b.    तमिलनाडु
c.    उत्तर प्रदेश
d.    उत्तरराखंड


12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 सितम्बर 2018 को किस शहर में 550 करोड़ रूपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया?
a.    वाराणसी
b.    कानपुर
c.    लखनऊ
d.    इलाहाबाद


उत्तर:

1.c. वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
विवरण:
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिसर्च ‘दी फ्यूचर ऑफ जॉब्स 2018’ के मुताबिक, रोबोट्स और मशीनों की वजह से इंसानों के काम करने के तरीकों में बदलाव हो रहा है और साल 2025 तक ऑफिसों में आधे से ज्यादा काम मशीनों के जरिए होगा.

2.d. दिल्ली
विवरण:
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेश को स्टे कर दिया तथा दिल्ली में ऑड-इवन स्कीम लागू करने के दौरान दोपहिया वाहनों एवं महिलाओं को छूट प्रदान करने की घोषणा की.

3.b. संयुक्त राष्ट्र
विवरण:
संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी (यूएनआईजीएमई) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया है कि वर्ष 2017 में शिशु मृत्यु दर पिछले पांच वर्षों में सबसे कम दर्ज की गई हैं.

4.d. विजया बैंक
विवरण:
सरकार ने 17 सितंबर 2018 को देना बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का विलय किए जाने की घोषणा की है.

5.b. मार्क बेनिऑफ़
विवरण:
  विश्व की प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली साप्ताहिक पत्रिकाओं में से एक ‘टाइम’ मैगज़ीन को अमेरिकी अरबपति मार्क बेनिऑफ और उनकी पत्नी लिन ने 19 करोड़ डॉलर (1,368 करोड़ रुपये) में खरीदा.

6.b. जापान
विवरण:
जापान के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वहां की कुल जनसंख्या में 28.1% बुज़ुर्ग शामिल हैं जो दुनिया में सबसे अधिक है. देश के 3.56 करोड़ नागरिकों की उम्र 65 या उससे अधिक है.

7.a. 10 प्रतिशत
विवरण:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ जारी 'ट्रेड वॉर' के बीच 200 अरब डॉलर मूल्य के चीनी उत्पादों पर 10% आयात शुल्क लगा दिया है. 24 सितंबर से लागू हो रहा यह शुल्क अगले साल की शुरुआत में बढ़कर 25% हो जाएगा.

8.c. जापान
विवरण:
जापान ने पहली बार विवादित दक्षिण चीन सागर में पनडुब्बी अभ्यास किया है. इस सैन्य अभ्यास में कागा हेलीकॉप्टर पोत समेत जापानी युद्धपोतों ने भी हिस्सा लिया.

9.d. स्वामी विवेकानंद और निकोला टेस्ला
विवरण:
भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और सर्बिया के प्रेजिडेंट अलेक्जेंडर वुसिस ने 16 सितंबर को आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद और महान वैज्ञानिक निकोला टेस्ला को समर्पित स्टाम्प लांच किया.

10.a. हॉन्ग कॉन्ग
विवरण:
फिलीपींस और हॉन्ग कॉन्ग में तबाही मचाने के बाद मांखुत तूफान ने चीन के दक्षिणी ग्वांगडॉन्ग प्रांत में दस्तक दे दी है. जो कि 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है.

11.d. उत्तराखंड
विवरण:
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण के तहत वर्ष 2017-18 में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहा.

12.a. वाराणसी
विवरण:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 सितम्बर 2018 को वाराणसी में 550 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया.

Vikash Tiwari is an content writer with 3+ years of experience in the Education industry. He is a Commerce graduate and currently writes for the Current Affairs section of jagranjosh.com. He can be reached at vikash.tiwari@jagrannewmedia.com
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News