This is an archived article last updated on Sep 1, 2025. The information may be outdated.

पुलिस को हिंदी में क्या कहते है? सबको नहीं है पता

Last Updated: Sep 1, 2025, 12:29 IST

ज़्यादातर लोग पुलिस को बस पुलिस ही कहते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इसका असली हिंदी नाम “राजकीय जन रक्षक” है। यह नाम कानून की पुरानी किताबों में दर्ज है। हालांकि, आम बोलचाल में यह शब्द प्रचलन में नहीं आ सका और लोग हैरान रह जाते हैं।

‘पुलिस’ शब्द की जड़ें यूरोप में हैं। यह मध्यकालीन फ़्रांसीसी शब्द "Police" से आया
‘पुलिस’ शब्द की जड़ें यूरोप में हैं। यह मध्यकालीन फ़्रांसीसी शब्द "Police" से आया

हम रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कई ऐसे शब्द इस्तेमाल करते हैं जिनका असली हिंदी अर्थ हमें पता ही नहीं होता। ट्रेन, पुलिस और कंप्यूटर जैसे शब्द हमारी भाषा और दिमाग में इतने घुल-मिल गए हैं कि इन्हें हम जस का तस स्वीकार कर चुके हैं। मगर सोचिए, अगर कोई आपसे पूछे कि पुलिस को हिंदी में क्या कहते हैं, तो शायद आप भी एक पल के लिए सोच में पड़ जाएंगे।

किस देश में है दुनिया की सबसे बड़ी जेल और क्या है नाम? जानें 

Meerut Varanasi Vande Bharat: कौन से स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, जानें किराया, रूट और टाइमिंग्स

आम सोच और बोलचाल

जब लोगों से यह सवाल पूछा जाता है तो ज़्यादातर लोग थानेदार, चौकीदार या प्रशासक जैसे नाम बताते है। लेकिन ये सभी उत्तर पूरी तरह सही नहीं हैं। दरअसल, पुलिस का एक अलग आधिकारिक हिंदी रूप मौजूद माना जाता है।

पुलिस का हिंदी नाम

कानून की पुरानी किताबों और दस्तावेज़ों में पुलिस के लिए प्रयोग किया गया सही हिंदी नाम ‘राजकीय जन रक्षक’ माना जाता है।
हालांकि, यह नाम इतना प्रचलित नहीं हुआ कि आम बोलचाल में इस्तेमाल किया जा सके। यही वजह है कि आप शायद ही कभी किसी को कहते सुनेंगे कि “हम राजकीय जन रक्षक से मदद लेने जा रहे हैं।”

भारत के 10 सबसे बड़े डैम कौन से है? यहाँ देखें

 पुलिस शब्द की उत्पत्ति

‘पुलिस’ शब्द की जड़ें यूरोप में हैं। यह मध्यकालीन फ़्रांसीसी शब्द "Police" से आया, जो स्वयं लैटिन शब्द "Politia" और अंततः ग्रीक शब्द "Politia" से बना। ग्रीक भाषा में इसका आधार शब्द "Polis" था, जिसका अर्थ ‘शहर’ है। यही शब्द नागरिकता, प्रशासन और शासन व्यवस्था को दर्शाता है।

ग्रीक प्रभाव और अर्थ

ग्रीक सभ्यता में "पोलिस" का मतलब सिर्फ शहर नहीं था, बल्कि वह शहरी जीवन, शासन और सार्वजनिक व्यवस्था का प्रतीक भी था। यानी, शहर का संचालन और नागरिकों के हितों की रक्षा "पोलिस" से जुड़ा हुआ था।

आधुनिक समय में प्रयोग

18वीं शताब्दी तक अंग्रेज़ी में "Police" शब्द का अर्थ बदलकर खास तौर पर कानून-व्यवस्था संभालने वाली ताक़त हो गया। यही अर्थ आगे चलकर अंग्रेज़ी पुलिस बल और फिर भारत की पुलिस प्रणाली से जुड़ गया।

यूपी में बदल गए चकबंदी के नियम, अब इतने प्रतिशत किसानों की सहमति जरुरी 



Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 1, 2025, 12:29 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News