करेंट अफेयर्स क्विज़: 28 सितंबर 2018

Sep 28, 2018, 19:40 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. हाल ही में आयोजित की गई जी-4 बैठक में भारत की ओर से किसने भाग लिया था?
a.    सुषमा स्वराज
b.    नरेंद्र मोदी
c.    अरुण जेटली
d.    निर्मला सीतारमण


2. दिल्ली से बाहर किस स्थान पर कमांडर कांफ्रेस आयोजित हो रही है जिसे एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस भी माना जाता है?
a.    पठानकोट
b.    जैसलमेर
c.    हिंडन
d.    जोधपुर


3. राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कारों में निम्नलिखित में से किस शहर के एयरपोर्ट को सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का पुरस्कार प्राप्त हुआ है?
a.    अमृतसर
b.    इंदौर
c.    मुंबई
d.    पटना


4. हाल ही में मंजूर की गई नई दूरसंचार नीति के तहत हर एक ग्राम पंचायत को एक जीबीपीएस की ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है?
a.    2030
b.    2028
c.    2025
d.    2020


5. सबरीमाला मंदिर किस राज्य में है जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में फैसला सुनाते हुए कहा कि यहां महिलाओं को प्रवेश करने का अधिकार है?
a.    तमिलनाडु
b.    केरल
c.    आंध्र प्रदेश
d.    तेलंगाना


6.  हाल ही में किस नेता ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया?
a.    शरद पवार
b.    अर्जुन बर्मन
c.    तारिक अनवर
d.    संतोष सिंह


7. विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
a. 24 सितंबर
b. 27 सितंबर
c. 28 सितंबर
d. 29 सितंबर


8. केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने कितने गैर-आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं के आयात में कमी करने हेतु आयात शुल्क में वृद्धि की?
a. 20
b. 25
c. 19
d. 24


9. भारत और किस देश ने हाल ही में रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सहमती प्रकट की?
a. मोरक्को
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस


10. भारतीय सेना द्वारा एलओसी पार आतंकी कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक के कितने  साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर (राजस्थान) में 3 दिवसीय 'पराक्रम पर्व' की शुरुआत की?
a. 5 साल
b. 4 साल
c. 6 साल
d. 2 साल


11. आर्म्ड कॉनफ्लिक्ट लोकेशन ऐंड इवेंट डेटा प्रोजेक्ट (ऐसीएलईडी) के आंकड़ों के अनुसार, यमन में जून 2018 से अब तक आम नागरिकों की मौत की संख्या में कितने प्रतिशत बढ़ोतरी हुई?
a. 164 प्रतिशत
b. 64 प्रतिशत
c. 104 प्रतिशत
d. 120 प्रतिशत


12. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार इज़रायल और किस देश के बीच संघर्ष सुलझाने के लिए दो देश सिद्धांत का समर्थन किया है?
a. इराक
b. चीन
c. फिलिस्तीन
d. नेपाल


उत्तर:
1. a. सुषमा स्वराज

विवरण: भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मेजबानी में हुई जी4 की बैठक में सुधार प्रक्रिया की समीक्षा की गई.

2. d. जोधपुर
विवरण: दिल्ली से बाहर पहली बार जोधपुर में कमांडर कांफ्रेस आयोजित हो रही है. जोधपुर को एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस भी माना जाता है.

3. b. इंदौर
विवरण: इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डे और अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2016-17 से सम्मानित किया गया है.

4. d. 2020

विवरण: नई दूरसंचार नीति के तहत वर्ष 2020 तक देश के हर एक नागरिक को 50 एमबीपीएस की तथा हर एक ग्राम पंचायत को एक जीबीपीएस की ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

5. b. केरल
विवरण: उच्चतम न्यायालय ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री से रोक हटा दी.

6. c. तारिक अनवर
विवरण: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के उपरांत तारिक अनवर ने लड़ाकू विमान राफेल के सौदे में हुई कथित गड़बड़ी की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग की.
 
7. b. 27 सितंबर
विवरण:  विश्व पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 27 सितम्बर को मनाया जाता है. समारोह संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा 1980 में शुरु किया गया था.

8. c. 19

विवरण:  केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने 19 गैर-आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं के आयात में कमी करने हेतु आयात शुल्क में वृद्धि की. इस निर्णय को रुपये के अवमूल्यन को रोकने के लिए लिया गया है.
 
9. a. मोरक्को
विवरण:  भारत और मोरक्को ने रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सहमती प्रकट की. इस सम्बन्ध में मोरक्को के रक्षा मंत्री अब्देलतिफ लौदयी और भारतीय रक्षा मंत्री के बीच नई दिल्ली में हुई वैठक के बाद निर्णय लिया गया.

10. d. 2 साल
विवरण: भारतीय सेना द्वारा एलओसी पार आतंकी कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर (राजस्थान) में 3 दिवसीय 'पराक्रम पर्व' की शुरुआत की.

11. a. 164 प्रतिशत

विवरण: आर्म्ड कॉनफ्लिक्ट लोकेशन ऐंड इवेंट डेटा प्रोजेक्ट (ऐसीएलईडी) के आंकड़ों के अनुसार, यमन में जून 2018 से अब तक आम नागरिकों की मौत की संख्या में 164% बढ़ोतरी हुई.

12.  c. फिलिस्तीन

विवरण: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार इज़रायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष सुलझाने के लिए दो देश सिद्धांत का समर्थन किया है.

यह भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप डी (Railway Group D): डेली करेंट अफेयर्स प्रैक्टिस सेट और स्टडी मटेरियल

 

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News