भारतीय टेस्ट टीम ने नया इतिहास रचते हुए टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक पारी में सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल की तूफानी शुरुआत की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में सिर्फ 12.2 ओवर में 100 रन पूरे किये.
भारत से पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था. भारत ने त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में यह कारनामा किया.
Innings Break!#TeamIndia declare at 181/2, securing a 364-run lead! 👌 👌
— BCCI (@BCCI) July 23, 2023
5⃣7⃣ for captain @ImRo45
5⃣2⃣* for @ishankishan51, who scored his maiden Test fifty
Scorecard ▶️ https://t.co/d6oETzoH1Z#WIvIND pic.twitter.com/P0RtYIVV9W
भारत ने श्रीलंका को पछाड़ा:
इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था. वर्ष 2001 में श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 13.2 ओवर में 100 रन पूरे किये थे. लेकिन अब यह रिकॉर्ड अब भारत के नाम हो गया है. त्रिनिदाद टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और युवा यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े. रोहित ने 44 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली वहीं यशस्वी ने 38 रन बनाये.
टेस्ट इतिहास में टॉप 5 सबसे तेज़ 100 रन बनाने वाली टीमें:
टीम | बनाम | वर्ष | ओवर | वेन्यू |
भारत | वेस्ट इंडीज़ | 2023 | 12.2 | पोर्ट ऑफ़ स्पेन |
श्रीलंका | बांग्लादेश | 2001 | 13.2 | कोलंबो |
इंग्लैंड | दक्षिण अफ्रीका | 1994 | 13.3 | ओवल |
बांग्लादेश | वेस्ट इंडीज़ | 2012 | 13.4 | मीरपुर (बांग्लादेश) |
इंग्लैंड | पाकिस्तान | 2022 | 13.4 | रावलपिंडी |
भारत ने 74 गेंदों में बनाये 100 रन:
भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए 74 गेंदों में 100 रनों का आकड़ा पर कर लिया. युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्द्धशतक पूरा किया. वही युवा जायसवाल ने 30 गेंदों में 38 रनों की तेज पारी खेली.
श्रीलंका के नाम था पिछला रिकॉर्ड:
वर्ष 2001 में कोलंबो में एशियाई टेस्ट चैंपियनशिप में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका ने सबसे तेज 100 रनों का रिकॉर्ड बनाया था. उस मैच में मर्वन अटापट्टू और कप्तान सनथ जयसूर्या की जोड़ी ने 80 गेंदों में अपनी टीम को 100 रन तक पहुँचाया था. उस मैच में श्रीलंका ने 137 रनों से जीत हासिल किया था.
अश्विन ने बनाया यह रिकॉर्ड:
भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं. त्रिनिदाद टेस्ट में वेस्टइंडीज़ की दूसरी पारी में दूसरा विकेट लेते ही अश्विन के 712 अंतर्राष्ट्रीय विकेट हो गए.
उन्होंने इस मामलें में पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह को पीछे छोड़ा. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हरभजन के नाम 711 विकेट है इसमें एशिया इलेवन की ओर से लिए गए 4 विकेट भी शामिल हैं. भारतीय खिलाड़ियों में अब वह विकेट के मामले में सिर्फ अनिल कुंबले (953) से पीछे हैं.
That Series-Winning Grin 😊
— BCCI (@BCCI) July 24, 2023
Congratulations to the Rohit Sharma-led #TeamIndia on the Test series win 👏 👏#WIvIND pic.twitter.com/uWqmdtqhl5
इसे भी पढ़ें:
कारगिल युद्ध में जीत के बावजूद भारत ने LOC क्यों नहीं पार की? जानें
Current affairs quiz in hindi: 24 जुलाई 2023- गुजरात का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation