India World Cup Squad: विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है. भारत में विश्व कप 2023 का आयोजन पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक किया जायेगा. टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी.
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की चयन समिति ने विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यी टीम का ऐलान कर दिया है. एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कोच राहुल द्रविड़ के बीच बैठक हुई थी. यह अभी प्रोविजनल टीम है.
आईसीसी के नियम के अनुसार विश्व कप में भाग लेने वाले सभी देशों को अपनी शुरुआती टीम का ऐलान पांच सितंबर तक करना है और 28 सितंबर तक टीम में बदलाव किए जा सकते हैं.
Here's the #TeamIndia squad for the ICC Men's Cricket World Cup 2023 🙌#CWC23 pic.twitter.com/EX7Njg2Tcv
— BCCI (@BCCI) September 5, 2023
भारतीय टीम का ऐलान:
विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. श्रीलंका के कैंडी में भारतीय टीम के होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम का ऐलान किया गया. इसमें मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा की. टीम में अनफिट केएल राहुल को भी शामिल किया गया है.
ये है विश्व कप के लिए 15 सदस्यी भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.
भारत-पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच:
वनडे विश्व कप-2023 में सभी क्रिकेट प्रेमियों को भारत-पाकिस्तान के मैच का बेसब्री से इंताजर है. वनडे विश्व कप 2023 में भारत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को भिड़ेगा. पिछली बार 2019 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था, जिसमें भारत ने मैनचेस्टर के मैदान पर बड़ी जीत हासिल की थी.
क्या है भारत का वर्ल्ड कप शेड्यूल:
मैच | डेट | वेन्यू |
भारत- ऑस्ट्रेलिया | 08 अक्टूबर 2023 | चेन्नई |
भारत-अफगानिस्तान | 11 अक्टूबर 2023 | दिल्ली |
भारत-पाकिस्तान | 14 अक्टूबर 2023 | अहमदाबाद |
भारत- बांग्लादेश | 19 अक्टूबर 2023 | पुणे |
भारत- न्यूजीलैंड | 22 अक्टूबर 2023 | धर्मशाला |
भारत- इंग्लैंड | 29 अक्टूबर 2023 | लखनऊ |
भारत- श्रीलंका | 02 नवंबर 2023 | मुंबई |
भारत- दक्षिण अफ्रीका | 05 नवंबर 2023 | कोलकाता |
भारत -नीदरलैंड | 11 नवंबर 2023 | बेंगलुरु |
इसे भी पढ़ें:
दिवाली के दिन भारत खेलेगा वर्ल्ड कप मैच, इस दिन से शुरू होगी भारत के मैचों के टिकटों की बिक्री
Comments
All Comments (0)
Join the conversation