जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. निम्नलिखित में से किस पार्टी ने हाल ही में गुरदासपुर विधानसभा उपचुनावों में जीत हासिल की?
a. कांग्रेस
b. बीजेपी
c. अकाली दल
d. आम आदमी पार्टी
2. निम्नलिखित में से किन दो गंतव्यों के मध्य विशेष राजधानी ट्रेन आरंभ की गयी है?
a. मुंबई-गुजरात
b. दिल्ली-गुजरात
c. दिल्ली-मुंबई
d. अयोध्या-द्वारकाधीश
3. भारत के पहले ओलंपिक तैराक का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. राज बहादुर
b. शमशेर खान
c. अजिताभ चटर्जी
d. पुष्पेन्द्र बाघेल
4. भारत के किस प्रसिद्ध संगीतकार को हाल ही में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु चयनित किया गया?
a. टी एम कृष्णा
b. ए आर रहमान
c. सोनू निगम
d. कुमार शानु
5. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में गोल्डन ट्रैक्स-2017 द्वारा पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ यूरोपियन खिलाड़ी चयनित किया गया?
a. डोनाल्ड हेम्सी
b. रॉक लेस्नेर
c. अल्फ्रेड बेसिल्स
d. जोहान्स वेट्टर
6. हाल ही में किस फुटबॉल क्लब ने 15 अक्टूबर 2017 को दसवीं बार गवर्नर गोल्ड कप जीता है?
a. ईस्ट बंगाल
b. मोहन बागान
c. एयर इंडिया
d. इनमें से कोई नहीं
7. किस राज्य को साउथ रीजनल क्रिकेट फॉर ब्लाइंड टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता घोषित किया गया है?
a. आंध्र प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. इनमें से कोई नहीं
8. किस दिग्गज निर्माता को 15 अक्टूबर 2017 को मोशन पिक्चर अकैडमी के द्वारा बोर्ड से निलंबित किया गया है?
a. ब्रैड पिट
b. हार्वी वाइंस्टीन
c. स्टीवन स्पीलबर्ग
d. इनमें से कोई नहीं
9. शर्म-अल-शेख में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगियता में भारत की किस खिलाड़ी ने मिस्र में जूनियर एंड कैडेट टेबल टेनिस ओपन में तीन स्वर्ण पदक जीते?
a. सेलेना डी सेलवा
b. सेलेना सेल्वाकुमार
c. जयंती नटराजन
d. अंजलि पुरोहित
10. किस देश में चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री सहित राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं व सीनेट के 261 सांसदों और विधायकों को निलंबित कर दिया?
a. पाकिस्तान
b. रूस
c. अमेरिका
d. भारत
11. भारतीय राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष ने अबू धाबी निवेश प्राधिकरण के साथ कितने अरब डॉलर के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
a. 20 अरब डॉलर
b. 25 अरब डॉलर
c. 1 अरब डॉलर
d. 50 अरब डॉलर
12. भारत एवं किस देश की सेना के बीच ‘इंद्र-2017’ युद्ध अभ्यास आयोजित किया जायेगा?
a. रूस
b. पाकिस्तान
c. नेपाल
d. इराक
13. हाल ही में डब्लूडब्ल्यूई के साथ करार करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी का क्या नाम है?
a. रानी मल्लेश्वरी
b. बबीता फोगाट
c. कविता देवी
d. इनमें से कोई नहीं
14. दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किस नदी के किनारे दो लाख दीयों के साथ उत्सव में शामिल होंगे?
a. सरयू नदी
b. गंगा नदी
c. यमुना नदी
d. चम्बल नदी
15. हाल ही में सीरिया के किस क्षेत्र को अमेरिका समर्थित सुरक्षाबलों द्वारा इस्लामिक स्टेट के कब्जे से मुक्त करा लिया गया?
a. रक्का
b. बहरीन
c. मोसुल
d. अमान
उत्तर:
1.a. कांग्रेस
2.c. दिल्ली-मुंबई
3.b. शमशेर खान
4.a. टी एम कृष्णा
5.d. जोहान्स वेट्टर
6.b. मोहन बागान
7.a. आंध्र प्रदेश
8.b. हार्वी वाइंस्टीन
9.b. सेलेना सेल्वाकुमार
10.a. पाकिस्तान
11.c. 1 अरब डॉलर
12.a. रूस
13.c. कविता देवी
14.a. सरयू नदी
15.a. रक्का
Comments
All Comments (0)
Join the conversation