साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 17 दिसंबर से 23 दिसंबर 2018 तक

Dec 23, 2018, 15:06 IST

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz
Current Affairs Quiz

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है?
a.    हर्षवर्धन श्रृंगला
b.    चंद्रशेखर प्रसाद
c.    अरविन्द घोष
d.    देवेन्द्र मलिक

2. निम्नलिखित में से किस दिन प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है?
a.    19 दिसंबर
b.    20 दिसंबर
c.    21 दिसंबर
d.    22 दिसंबर

3. केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने निम्नलिखित में से किसे सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है?
a.    आर. वेंकटेश्वर
b.    एम.एम. पल्लवराजू
c.    एम. नागेश्वर राव
d.    जतिन दास गुप्ता

4. निम्नलिखित में से किस वैश्विक संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 137 देशों की सूची में भारत भरोसेमंद बिजली आपूर्ति के लिए 80वें स्थान पर है?
a.    संयुक्त राष्ट्र
b.    विश्व स्वास्थ्य संगठन
c.    विश्व बैंक
d.    आईएलओ

5. भारतीय वायुसेना की सहायता के लिए इसरो द्वारा हाल ही में कौन सा उपग्रह प्रक्षेपित किया गया है?
a.    GSAT-7A
b.    GSAT-11A
c.    GSAT-18B
d.    GSAT-P2

6. पाकिस्तान की किस महिला मानवाधिकार कार्यकर्ता को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार-2018 प्रदान किया गया है?
a.    अस्मां जहांगीर
b.    बेनजीर भुट्टो
c.    अनीसा हयात
d.    ज़ेबा खान

7. पुस्तक ‘चेंजिंग इंडिया’ के लेखक कौन हैं जिन्होंने पुस्तक में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में लिखा है?
a.    एच.डी. देवगौड़ा
b.    भैरोंसिंह शेखावत
c.    मनमोहन सिंह
d.    प्रणब मुखर्जी

8. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वर्ष 2018 की जेंडर गैप रिपोर्ट में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
a.    108वां
b.    110वां
c.    120वां
d.    140वां

9. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वर्ष 2018 की जेंडर गैप रिपोर्ट में पाकिस्तान को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
a.    149वां
b.    148वां
c.    147वां
d.    146वां

10. वर्ष 2014 में बंगबिभूषण सम्मान से पुरस्कृत शास्त्रीय गायक का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.    पंडित जसराज हसन
b.    पंडित देवलोक चटर्जी
c.    पंडित विवेक भुयान
d.    पंडित अरुण भादुड़ी

11. वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में किस राजनेता को हाल ही में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई?
a.    जगदीश टाइटलर
b.    जगदीश मुखी
c.    सज्जन कुमार
d.    उमेश राठौर

12. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की?
a.    भूपेश बघेल
b.    रमेश बघेल
c.    टीएस सिंह देव
d.    टी.डी. साहू

13. दिल्ली एनसीआर का पहला मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थापित किये जाने की घोषणा की गई है?
a.    ग्रेटर नोएडा
b.    अलवर
c.    मानेसर
d.    कोंडली

14. अडानी समूह द्वारा संचालित भारत में पहली मानव रहित यान निर्माण फैक्ट्री कहां स्थापित की गई है?
a.    मैसूर
b.    हैदराबाद
c.    कोच्चि
d.    सूरत

15. अडानी समूह ने इज़राइल की किस कम्पनी के साथ मिलकर भारत में पहली यूएवी निर्माण कंपनी स्थापित की है?
a.    इनसाइट्स
b.    आयरन सोर्स
c.    इज़राइल केमिकल्स
d.    एल्बिट सिस्टम्स

 

उत्तर:

1. a. हर्षवर्धन श्रृंगला
विवरण: हर्षवर्धन श्रृंगला को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया. श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा के 1984 बैच के अधिकारी हैं. वह नवतेज सरना का स्थान लेने जा रहे हैं.

2. b. 20 दिसंबर
विवरण: प्रतिवर्ष 20 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसम्बर, 2005 को 60/209 प्रस्ताव पारित किया था.

3. c.
एम. नागेश्वर राव
विवरण: कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एम. नागेश्वर राव को सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया, वर्तमान में वे सीबीआई में अंतरिम मुखिया के रूप में कार्यरत थे.

4. c. विश्व बैंक
विवरण: विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट “इन द डार्क: हाऊ मच डू पावर सेक्टर डिस्टॉर्शन्स कॉस्ट साऊथ एशिया” के अनुसार 137 देशों की सूची में भारत भरोसेमंद बिजली आपूर्ति के लिए 80वें स्थान पर है.

5. a. GSAT-7A
विवरण: इसरो के संचार उपग्रह GSAT-7A का प्रक्षेपण 19 दिसंबर 2018 को श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट से किया गया. यह केयू-बैंड के उपयोगकर्ताओं को संचार क्षमताएं मुहैया कराने के साथ-साथ वायुसेना के लिए भी उपयोगी उपग्रह है.

6. a. अस्मां जहांगीर
विवरण: पाकिस्तान की दिवंगत मानवाधिकार कार्यकर्ता और पेशे से वकील अस्मां जहांगीर सहित चार लोगों को वर्ष 2018 का संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार दिया गया है.

7. c. मनमोहन सिंह
विवरण: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘चेंजिंग इंडिया’ का 18 दिसंबर 2018 को दिल्ली में विमोचन किया गया. यह पुस्तक भारत के आर्थिक और राजनीतिक पहलुओं पर प्रकाश डालती है.

8. a. 108
वां
विवरण:  वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वर्ष 2018 की लैंगिक असमानता (Gender Gap) रिपोर्ट में भारत को 108वां स्थान प्राप्त हुआ है.

9. b. 148वां
विवरण: कुल 149 देशों पर किये गये सर्वेक्षण में पाकिस्तान का रैंक 148 है, जबकि सबसे नीचे 149वें स्थान पर गृहयुद्ध में फंसे देश यमन को रखा गया है.

10. d. पंडित अरुण भादुड़ी
विवरण: भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित अरुण भादुड़ी का 18 दिसंबर 2018 को निधन हो गया. वे 75 वर्ष के थे. उन्हें वर्ष 2014 में बंगबिभूषण सम्मान से पुरस्कृत किया गया था.

11. c. सज्जन कुमार
विवरण: वर्ष 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद की सजा मिलने के बाद कांग्रेस नेता सज्जन कुमार ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिख पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

12. a.
भूपेश बघेल
विवरण: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए अहम भूमिका निभाने वाले भूपेश बघेल ने हाल ही में राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

13. a. ग्रेटर नोएडा
विवरण: एनसीआर की बढ़ती आबादी को विश्व स्तरीय परिवहन सुविधा मिल सके, इसके लिए केंद्र सरकार ने ग्रेटर नोएडा में एक मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) के निर्माण को मंजूरी दी है.

14. b. हैदराबाद
विवरण: अडानी समूह तथा इज़राइल की कंपनी एल्बिट सिस्टम्स द्वारा संयुक्त रूप से भारत की पहली निजी मानव रहित विमान (यूएवी) निर्माण फैक्ट्री हैदराबाद में आरंभ की गई है.

15. d. एल्बिट सिस्टम्स
विवरण: अडानी समूह तथा इज़राइल की कंपनी एल्बिट सिस्टम्स द्वारा संयुक्त रूप से भारत की पहली निजी मानव रहित विमान (यूएवी) निर्माण फैक्ट्री हैदराबाद में आरंभ की गई है. यह देश में इस प्रकार की पहली यूनिट है.

Vikash Tiwari is an content writer with 3+ years of experience in the Education industry. He is a Commerce graduate and currently writes for the Current Affairs section of jagranjosh.com. He can be reached at vikash.tiwari@jagrannewmedia.com
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News