साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 28 जनवरी से 03 फरवरी 2019 तक

Feb 3, 2019, 17:20 IST

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता है?
a.    नोवाक जोकोविच
b.    राफेल नडाल
c.    रेजर फेडरर
d.    स्टीफेंस टिट्सीपस


2. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में महिला एकल वर्ग में निम्नलिखित में से किसने ख़िताब जीता है?
a.    नाओमी ओसाका
b.    पेत्रा क्वितोवा
c.    सेरेना विलियम्स
d.    केरोलिना प्लिस्कोवा


3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की एकीकृत रिफाइनरी विस्तार परियोजना (आईआरईपी) को राष्ट्र को समर्पित किया?
a.    महाराष्ट्र
b.    मध्य प्रदेश
c.    केरल
d.    ओडिशा


4. वर्ष 2019 में भारत रत्न के लिए निम्नलिखित में से किसके नाम की घोषणा नहीं की गई है?
a.    भूपेन हज़ारिका
b.    शफाउल्ला खान
c.    नानाजी देशमुख
d.    प्रणब मुखर्जी


5. भारत की सबसे तेज़ चलने वाली रेलगाड़ी ‘ट्रेन-18’ का नाम बदलकर क्या रखे जाने की घोषणा की गई है?
a.    वंदे भारत एक्सप्रेस
b.    भारत माता एक्सप्रेस
c.    स्वदेश एक्सप्रेस
d.    लोहिया-पटेल एक्सप्रेस

6. हाल ही में सीरिया और ईरान ने निम्न में से कितने समझौतों और ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं?
a.    12
b.    15
c.    11
d.    18


7. किस देश के नाविक ज़ॉन-लूक वैन डेन हीड ने 29 जनवरी 2019 को 212 दिन में बिना किसी अत्याधुनिक उपकरण की मदद से अकेले अपनी यॉट के ज़रिए समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने की रेस जीत ली?
a.    फ्रांस
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    रूस


8. केंद्र सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों के लिए सहायता के तौर पर किस राज्य को अब तक का सबसे बड़ा 4714.28 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है?
a.    बिहार
b.    झारखंड
c.    महाराष्ट्र
d.    पंजाब


9. किस आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष पी.सी. मोहनन और सदस्य जे.वी. मीनाक्षी ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
a.    नीति आयोग
b.    राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग
c.    चुनाव आयोग
d.    योजना आयोग


10. भारत में कैद में रखे हाथियों के पहले सर्वे के अनुसार, देश में कुल कितने हाथी कैद में हैं?
a.    3,454
b.    4,454
c.    1,454
d.    2,454

 

उत्तर:

1. a. नोवाक जोकोविच
विवरण:
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस चैंपियनशिप में एकतरफा फाइनल मैच के दूसरे क्रम के राफेल नडाल को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-3 से हराया. वे इसी के साथ रिकॉर्ड सात बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए.

2. a. नाओमी ओसाका
विवरण:
जापान की नाओमी ओसाका ने चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में हराकर ना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया बल्कि वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी बन गई हैं.

3. c. केरल
विवरण
: भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जनवरी को केरल में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की एकीकृत रिफाइनरी विस्तार परियोजना (आईआरईपी) राष्ट्र को समर्पित किया.

4. b. शफाउल्ला खान
विवरण
: राष्ट्रपति भवन की ओर से 25 जनवरी 2019 को जारी जानकारी में घोषणा की गई कि वर्ष 2019 में तीन हस्तियों को भारत रत्न सम्मान दिया जायेगा. इसमें नानाजी देशमुख, भूपेन हज़ारिका और प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई.

5. a. वंदे भारत एक्सप्रेस
विवरण:
देश में ही निर्मित ट्रेन-18 का नाम ‘वंदे भारत एक्सप्रेस ‘होगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में यह घोषणा की है. ट्रेन-18 में अलग से कोई इंजन नहीं है.

6. c. 11
विवरण:
सीरिया और ईरान ने 11 समझौतों और ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं. जिसमें आपसी सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक "दीर्घकालिक सामरिक रणनीतिक आर्थिक सहयोग" समझौता शामिल है.

7. a. फ्रांस
विवरण:
फ्रेंच नाविक ज़ॉन-लूक वैन डेन हीड ने 212 दिन में बिना किसी अत्याधुनिक उपकरण की मदद से अकेले अपनी यॉट के ज़रिए समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने की रेस जीत ली.

8. c. महाराष्ट्र
विवरण:
केंद्र सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों के लिए सहायता के तौर पर महाराष्ट्र को अब तक का सबसे बड़ा 4714.28 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है.

9. b. राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग
विवरण:
राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष पी.सी. मोहनन और सदस्य जे.वी. मीनाक्षी ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

10.  d. 2,454
विवरण:
भारत में कैद में रखे हाथियों के पहले सर्वे के अनुसार, देश में कुल 2,454 हाथी कैद में हैं जिनमें से 58% असम (905) और केरल (518) में हैं. बतौर सर्वे, 2454 हाथियों में एक-तिहाई गैर-कानूनी रूप से निजी कैद में हैं.

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News