साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 31 दिसंबर 2018 से 06 जनवरी 2019 तक

Jan 6, 2019, 17:02 IST

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi 04 January 2019
Current Affairs Quiz in hindi 04 January 2019

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंडमान निकोबार द्वीप समूह स्थित रॉस द्वीप को क्या नाम दिया गया है?
a.    भारत द्वीप
b.    स्वाधीन द्वीप
c.    गौरव द्वीप
d.    सुभाष चन्द्र बोस द्वीप


2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंडमान निकोबार द्वीप समूह स्थित हैवलॉक द्वीप को क्या नाम दिया गया है?
a.    अटल द्वीप
b.    सरदार द्वीप
c.    स्वराज द्वीप
d.    स्वतंत्र द्वीप


3. केंद्र सरकार ने हाल ही में महिला पुलिस स्वयंसेवक योजना को मंजूरी प्रदान की. यह योजना किस राज्य में सबसे पहले लागू की गई थी?
a.    तेलंगाना
b.    हरियाणा
c.    उत्तर प्रदेश
d.    बिहार


4. ‘भुवनशोम’ और ‘मृगया’ नामक फिल्मों के निर्देशक का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.    मृणाल सेन
b.    अर्जुन सोबती
c.    कुणाल घोष
d.    जयदेव रत्नाकर


5. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आम चुनावों में लगातार कितनी बार बहुमत हासिल किया है?
a.    तीसरी बार
b.    चौथी बार
c.    पांचवीं बार
d.    छठी बार

6. हाल ही में स्थापित तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे बनाया गया है?
a.    थोट्टाथिल बी. राधाकृष्णन
b.    जी.वी. कृष्णमूर्ति
c.    आर.के. श्रीनिवासन
d.    अमृत राज पाठक


7. हाल ही में स्थापित आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे बनाया गया है?
a.    अजय देशपांडे
b.    सी. प्रवीण कुमार
c.    विवेक कौशिक
d.    के. अविनाश कपूर


8. निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने हाल ही में निर्यात संवर्धन परिषद की स्थापना की है ?
a.    एनएसआईसी
b.    एनपीसीएल
c.    एमएसएमई
d.    एमएमटीसी


9. अमेरिका के अतिरिक्त निम्नलिखित में से किस देश ने अधिकारिक रूप से यूनेस्को की सदस्यता छोड़ दी है?
a.    चीन
b.    रूस
c.    ईरान
d.    इज़राइल


10. वर्ष 1973 में ‘दाग’ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड के किस दिग्गज कलाकार का हाल ही में निधन हो गया?
a.    अनुपम खेर
b.    गोविंदा
c.    कादर खान
d.    राकेश रोशन


11. हाल ही में किस राज्य की सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को स्मार्टफोन दिए जाने की घोषणा की गई है?
a.    तमिलनाडु
b.    झारखंड
c.    असम
d.    पंजाब

12. बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक तथा किस तीसरे बैंक के विलय के लिए केन्द्री य मंत्रिमंडल ने हाल ही में मंजूरी प्रदान की है?
a.    केनरा बैंक
b.    विजया बैंक
c.    बैंक ऑफ़ इंडिया
d.    ओवरसीज़ बैंक

13. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने असम समझौते की धारा-6 को लागू करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन को मंजूरी दी है. यह समझौता कब किया गया था?
a.    13 जनवरी 1986
b.    22 नवंबर 1988
c.    15 अगस्त 1985
d.    26 जनवरी 1965

14. भारत और पाकिस्तान द्वारा हाल ही में साझा की गई सूची में पाकिस्तान की जेलों में बंद कितने भारतीय कैदियों के बारे में बताया गया है?
a.    537
b.    550
c.    588
d.    622

15. निम्नलिखित में से किस राज्य द्वारा सरस्वती नदी के पुनरोत्थान और इसमें ताजे पानी के नियमित प्रवाह को बनाये रखने हेतु परियोजना को मंजूरी दी गई है?
a.    मध्य प्रदेश
b.    हरियाणा
c.    उत्तर प्रदेश
d.    बिहार


उत्तर:
1. d. सुभाष चन्द्र बोस द्वीप

विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार रॉस द्वीप को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, नील द्वीप को शहीद द्वीप और हैवलॉक द्वीप को स्वराज द्वीप के नाम से जाना जायेगा.

2. c. स्वराज द्वीप
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार अंडमान निकोबार द्वीप समूह स्थित रॉस द्वीप को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, नील द्वीप को शहीद द्वीप और हैवलॉक द्वीप को स्वराज द्वीप के नाम से जाना जायेगा.

3. b. हरियाणा

विवरण: केंद्र सरकार ने हाल ही में महिला पुलिस स्वयंसेवक योजना के क्रियान्वयन हेतु मंजूरी प्रदान की है. हरियाणा द्वारा महिला पुलिस स्वयंसेवक अभियान शुरु किया गया था.

4. a. मृणाल सेन
विवरण: भारतीय सिनेमा के प्रख्यात फिल्म निर्देशक मृणाल सेन का 30 दिसंबर 2018 को निधन हो गया. वे 95 वर्ष के थे. मृणाल सेन का कोलकाता के भवानीपोर स्थित घर में निधन हुआ.

5. a. तीसरी बार
विवरण: प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को बांग्लादेश के आम चुनावों में लगातार तीसरी बार बहुमत प्राप्त हुआ. शेख हसीना की अवामी लीग ने 300 में से 260 सीटों पर बहुमत हासिल किया.

6. a. थोट्टाथिल बी. राधाकृष्णन
विवरण: न्यायमूर्ति थोट्टाथिल बी. राधाकृष्णन ने 01 जनवरी 2019 को तेलंगाना उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की.

7. b. सी. प्रवीण कुमार
विवरण: न्यायमूर्ति सी. प्रवीण कुमार ने विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली.

8. c. एमएसएमई
विवरण: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने हाल ही में एमएसएमई विकास के लिए एक स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के उद्देश्य से एक निर्यात संवर्धन सेल की स्थापना की है.

9. d. इज़राइल
विवरण: अमेरिका और इज़राइल आधिकारिक तौर पर 01 जनवरी 2019 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से अलग हो गए हैं. दोनों देशों ने यूनेस्को से अलग होने की प्रक्रिया करीब एक साल पहले शुरू की थी.

10. c. कादर खान

विवरण: कादर खान ने वर्ष 1973 में ‘दाग’ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इसमें राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में थे. कादर खान का 01 जनवरी 2019 को निधन हो गया.

11. d. पंजाब
विवरण: पंजाब मंत्रिमंडल ने स्मार्टफोन वितरित करने के तौर-तरीकों को मंजूरी दे दी. योजना के पहले चरण में, सरकारी स्कूलों में उच्चतर कक्षाओं के छात्रों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों को शामिल किया जाएगा.

12. b. विजया बैंक
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 02 जनवरी 2019 को बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक तथा देना बैंक के विलय के लिए विलय योजना को अपनी मंजूरी दे दी है.

13. c. 15 अगस्त 1985
विवरण: 15 अगस्त 1985 को असम समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे. समझौते की धारा-6 के अनुसार असम के लोगों की सांस्कृतिक, सामाजिक, भाषायी पहचान व विरासत को संरक्षित करने और प्रोत्साहित करने के लिए उचित संवै‍धानिक, विधायी और प्रशासनिक उपाय किये जायेंगे.

14. a. 537

विवरण: पाकिस्तान द्वारा साझा की गई सूची के अनुसार पाकिस्तान की जेलों में 537 भारतीय कैद हैं. इनमें 483 मछुआरे और 54 अन्य लोग हैं.

15. b. हरियाणा

विवरण: हरियाणा में प्राचीन सरस्वती नदी के पुनरोत्थान और इसमें ताजे पानी के नियमित प्रवाह को हकीकत बनाने के लिए नदी के प्रवाह मार्ग पर विभिन्न विरासत स्थलों के जीर्णोद्धार सहित 11 अहम परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है.

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News