World Maritime Day 2021: इस दिन का विषय, इतिहास और समुद्री उद्योग के लिए महत्त्व

Sep 30, 2021, 11:30 IST

World Maritime Day 2021: वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं के रूप में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद, विश्व समुद्री दिवस को उन नाविकों के लिए वर्ष, 2021 में कार्रवाई के वर्ष के रूप में मनाया जाएगा जो COVID-19 के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं.

World Maritime Day 2021: Its theme, history and significance for maritime industry
World Maritime Day 2021: Its theme, history and significance for maritime industry

World Maritime Day 2021: अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) द्वारा हर साल विश्व समुद्री दिवस मनाया जाता है. दुनिया भर में अलग-अलग सरकारें समुद्री दिवस मनाने के लिए सटीक दिन चुनती हैं, हालांकि, यह आमतौर पर सितंबर के अंतिम सप्ताह के दौरान और इसी महीने के अंतिम गुरुवार को मनाया जाता है. विश्व समुद्री दिवस 2021 इस बार 30 सितंबर को मनाया जा रहा है.

विश्व समुद्री दिवस समुद्री सुरक्षा और समुद्री पर्यावरण के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) द्वारा इस विशेष क्षेत्र में शुरू  की गई पहल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है.

विश्व समुद्री दिवस, 2021 समुद्री उद्योग द्वारा किए गए योगदान पर भी प्रकाश डालता है जिसके बिना विश्व अर्थव्यवस्था संचालित नहीं हो पाएगी.

विश्व समुद्री दिवस, 2021 का विषय

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने विश्व समुद्री दिवस, 2021 का विषय "नाविक: नौवहन के भविष्य के मूल में" घोषित किया है.

IMO के इस विषय का उद्देश्य नाविकों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करके, उनकी दृश्यता या उपस्थिति का विस्तार करना है जो वे वर्तमान में निभा रहे हैं और निकट भविष्य में निभाना जारी रखेंगे.

विश्व समुद्री दिवस का इतिहास

वर्ष, 1948 में जिनेवा के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की स्थापना के लिए एक समझौता प्रस्ताव पारित किया था. यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो शिपिंग के लिए एक व्यापक नियामक ढांचे को बनाए रखती है और साथ ही इसका विकास भी करती है.

17 मार्च, 1978 को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन ने पहली बार विश्व समुद्री दिवस मनाया था.

IMO ने वर्ष, 1982 में अंतर सरकारी समुद्री सलाहकार संगठन (IMCO) का नाम अपना लिया. इस समुद्री संगठन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरणीय मुद्दों, सुरक्षा, तकनीकी सहयोग, कानूनी मुद्दों, समुद्री दक्षता और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित करना है.

विश्व समुद्री दिवस, 2021 का महत्व

वर्ष, 2021 में विश्व समुद्री दिवस को समुद्री नाविकों के लिए कार्रवाई के वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जो वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद, COVID-19 के कारण अनेक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं.

वर्ष, 2021 में विश्व समुद्री दिवस नौवहन के मानवीय तत्व से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी प्रकाश डालेगा, जिसमें नाविकों की भलाई, बोर्ड जहाजों पर जीवन की रक्षा और सुरक्षा, और एक योग्य और प्रशिक्षित कार्यबल सुनिश्चित करने का महत्व शामिल है.

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News