अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो को जलवायु परिवर्तन पर विशेष ध्यान देने हेतु संयुक्त राष्ट्र का शांति दूत नियुक्त किया गया. संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने 16 सितंबर 2014 को उन्हें शांति दूत नियुक्त किया.
लियोनार्डो, संयुक्त राष्ट्र की तरफ से संगठन के लिए अलग– अलग प्राथमिकता के मुद्दों की वकालत करने वाले 11 अन्य संयुक्त राष्ट्र शांतिदूतों और एक सद्भावना राजदूत के साथ काम करेंगें. बतौर शांति दूत वे 23 सितंबर 2014 को अमेरिका में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगें.
संयुक्त राष्ट्र शांति दूत के बारे में
संयुक्त राष्ट्र शांति दूत कला, फिल्म, साहित्य, संगीत और खेल के क्षेत्र के ख्याति प्राप्त लोग होते हैं जो विश्व भर में संगठन के आदर्शों और गतिविधियों के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद करते हैं. अपने सार्वजनिक उपस्थिति, अंतरराष्ट्रीय मीडिया से संपर्क और संयुक्त राष्ट्र कैसे मानवीय कार्यों के जरिए हर जगह लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता है, के बारे में जनता में समझ का विस्तार करते हैं.
डिकैप्रियो के साथ संयुक्त राष्ट्र के कुछ अन्य शांति दूत हैं– जॉर्ज क्लूनी, एडवर्ड नॉर्टन और पियोनोवादक लैंग लैंग.
लियोनार्डो डिकैप्रियो के बारे में
लियोनार्डो डिकैप्रियो हॉलिवुड अभिनेता और पर्यावरण कार्यकर्ता है. उन्होंने वर्ष 1998 में लियोनार्डो डिकैप्रियो फाउंडेशन की स्थापना की थी. इस फाउंडेशन का मिशन ग्रह के अंतिम जंगली स्थानों की रक्षा और प्राकृतिक दुनिया एवं मानवता के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंध बनाना था.
उन्होंने द एविएटर के लिए दो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त किया.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation