युवा मामले और खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने जर्मनी के मोशेंग्लाबाख में जूनियर महिला हॉकी विश्व कप-2013 में कांस्य पदक जीतने वाली जूनियर महिला हॉकी टीम की प्रत्येक सदस्य के लिए 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा 7 अगस्त 2013 को की. इस टीम ने देश के लिए इस प्रतियोगिता में सर्वप्रथम कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा. टीम के प्रत्येक कोच को भी 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाना है.
इसके साथ ही भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के सभी 18 सदस्यों ने नई दिल्ली में युवा मामले और खेल मंत्री जितेन्द्र सिंह से भेंट की.
विदित हो कि भारत ने सुशीला चानू की कप्तानी में जूनियर महिला हॉकी विश्व कप-2013 में इंग्लैंड को 3-2 से पराजित कर कांस्य पदक 4 अगस्त 2013 को जीता.
भारत ने जूनियर महिला हॉकी विश्व कप-2013 में कांस्य पदक जीता…
Comments
All Comments (0)
Join the conversation