सेंकाकू द्वीप: जापान के तटरक्षक बल ने तीन चीनी जहाजों पर जापान के नियंत्रण वाले विवादास्पद सेंकाकू द्वीप के जल-क्षेत्र में घुसने का आरोप लगाया.
जापान के तटरक्षक बल ने तीन चीनी जहाजों पर जापान के नियंत्रण वाले विवादास्पद द्वीपों के जल-क्षेत्र में घुसने का आरोप 5 मई 2013 को लगाया. तटरक्षक बल के अनुसार समुद्र में चौकसी रखने वाले चीनी जहाज भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे सेंकाकू द्वीप जल-क्षेत्र में 12 समुद्री मील तक अंदर आ गए. चीन इस द्वीप को दियाओयू के नाम से पुकारता है.
विदित हो कि हाल के महीनों में चीन के जहाज जापान के पांच द्वीपों के जल-क्षेत्र में कई बार प्रवेश कर गए हैं, जिनके कारण जापान के साथ चीन का कूटनीतिक विवाद चल रहा है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation