भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) द्वारा जारी महिला एकल रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गई. विश्व बैडमिंटन महासंघ ने यह सूची 20 फ़रवरी 2014 को जारी की. विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडक्ल्यूएफ) की रैंकिंग में साइना नेहवाल सातवें स्थान पर हैं.
सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट की उपविजेता और कोच्चि में ऑल इंडिया ओपन सीनियर रैंकिंग खिताब जीतने वाली 18 वर्षीय सिंधू के 55752 अंक हो गए. वह ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना से केवल 3928 अंक पीछे हैं.
पीवी सिंधू और साइना नेहवाल को ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप में भाग लेना है जिसका आयोजन इंग्लैंड में 4- 9 मार्च 2014 तक किया जाना है.
पुरुष रैंकिंग में सौरभ वर्मा नौ स्थान की छलांग लगाकर 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि 18वें नंबर पर मौजूद पारुपल्ली कश्यप भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने हुए हैं. उदीयमान किदांबी श्रीकांत 21वें नंबर पर खिसक गए हैं, लेकिन मुंबई के अजय जयराम 22वें नंबर पर बरकरार हैं.
महिला एकल रैंकिंग में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता चीन की ली जुरेई प्रथम स्थान पर हैं.
पुरुष वर्ग में मलेशिया के ली चोंग वेई शीर्ष पर हैं.
विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) द्वारा जारी महिला एकल विश्व रैंकिंग सूची
रैंकिंग | नाम | देश
|
1 | ली जुरेई | चीन |
2 | वांग यिहान | चीन |
3 | इनतानन | थाईलैंड |
4 | वांग जिंग | चीन |
5 | सुंग जी ह्यून | दक्षिण कोरिया |
6 | बीएई यिओन जू | दक्षिण कोरिया |
7 | साइना नेहवाल | भारत |
8 | ताई जू यिंग | ताइवान |
9 | पीवी सिंधु | भारत |
10 | पोर्नतिप बुरानाप्रसेर्तुस्क | थाईलैंड |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation