RRB NTPC Graduate Level Result 2025 OUT: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट जारी, ये रहा जोन-वाइज मेरिट लिस्ट PDF Direct Link

Last Updated: Sep 19, 2025, 19:34 IST

RRB NTPC Graduate Level Result 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल CBT-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ग्रेजुएट लेवल का रिजल्ट PDF में उपलब्ध है। उम्मीदवार अपना जोन वाइज रिजल्ट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने कट ऑफ और मेरिट लिस्ट की पीडीएफ भी जारी की है, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

RRB NTPC Graduate Level Result 2025 Out
RRB NTPC Graduate Level Result 2025 Out

RRB NTPC Graduate Level Result 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज 19 सितंबर 2025 को NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना जोन वाइज रिजल्ट और पीडीएफ रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

CBT-1 परीक्षा 5 से 24 जून 2025 तक आयोजित हुई थी, जिसकी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 1 जुलाई को आई थी और आपत्तियां 6 जुलाई तक ली गई थीं। इस भर्ती के तहत कुल 8113 पद भरे जाएंगे, जिनमें स्टेशन मास्टर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट, सीनियर क्लर्क और गुड्स गार्ड जैसे पद शामिल हैं।

रेलवे ने कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट और चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। सफल अभ्यर्थी अब CBT-2 परीक्षा में शामिल होंगे। ध्यान दें, गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी। रिजल्ट के बाद उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Check: RRB NTPC Cut Off 2025

Zone-wise RRB NTPC Graduate Result 2025 PDF Download Link

टियर-1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवार जिस RRB ज़ोन से परीक्षा में शामिल हुए हैं, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। नीचे ज़ोनवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक दिए गए हैं:

Name of RRB   

Website Link

Ahmedabad

www.rrbahmedabad.gov.in

Ajmer

www.rrbajmer.gov.in

Allahabad

www.rrbald.gov.in

Bhopal

https://rrbbhopal.gov.in

Bhubaneswar

https://rrbbbs.gov.in/

Bilaspur

www.rrbbilaspur.gov.in

Chandigarh

https://www.rrbcdg.gov.in

Gorakhpur

www.rrbgkp.gov.in

Guwahati

www.rrbguwahati.gov.in

Jammu & Srinagar

www.rrbjammu.nic.in

Kolkata

www.rrbkolkata.gov.in

Malda

www.rrbmalda.gov.in

Mumbai

www.rrbmumbai.gov.in

muzaffarpur

www.rrbmuzaffarpur.gov.in

Patna

www.rrbpatna.gov.in

Ranchi

www.rrbranchi.gov.in

Secunderabad

https://rrbsecunderabad.gov.in

Siliguri

www.rrbsiliguri.gov.in

RRB NTPC Result 2025 Sarkari Result: आरआरबी एनटीपीसी परिणाम हाइलाइट्स

सीबीटी-1 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PDF प्रारूप में प्रकाशित योग्य उम्मीदवारों की सूची में अपने रोल नंबर को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 PDF में जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर प्रदर्शित होंगे, वे CBT-1 परीक्षा में सफल माने जाएंगे और उन्हें CBT-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के बाद अपनी तैयारी तुरंत शुरू कर दें और आगे की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर रोजाना अपडेट चेक करते रहें। 

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board)

परीक्षा का नाम

RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 2025

पद का नाम

ग्रेजुएट लेवल (Graduate-Level)

रिक्तियों की संख्या

8113

RRB NTPC रिजल्ट 2025 तिथि

19 सितंबर 2025

CBT-1 परीक्षा तिथि

5 से 24 जून 2025

उम्मीदवार उपस्थित

लगभग 26 लाख

आधिकारिक वेबसाइट

rrbcdg.gov.in

RRB NTPC Graduate Level Result 2025 CBT 1: रिजल्ट कैसे चेक करें?

कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक RRB क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में ज़ोन-वार प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। उम्मीदवार इस PDF में Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर आसानी से खोज सकते हैं। रिजल्ट PDF प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन किया जा सकता है।

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • होम पेज पर दिए गए "CEN No. 05/2024 Recruitment of various Non-Technical Popular Categories (NTPC)-Graduate " लिंक पर क्लिक करें।

  • अपनी लॉगिन विवरण (रोल नंबर और जन्मतिथि) डालकर लॉगिन करें।

  • स्क्रीन पर रिजल्ट PDF फाइल खुल जाएगी।

  • PDF फाइल में अपना नाम और रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F का उपयोग करें।

  • RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 PDF फाइल डाउनलोड करें।

  • अंत में रिजल्ट का प्रिंट निकाल लें।

RRB NTPC Result 2025 Graduate Level: रिजल्ट जारी होने के बाद अगला क्या होगा?

जो उम्मीदवार CBT-1 में सफल होते हैं, वे CBT-2 के लिए पात्र होंगे। इसलिए सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट आने के तुरंत बाद इसके लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी नियमित रूप से अपडेट होती रहेगी।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 19, 2025, 19:15 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News