प्रख्यात पत्रकार विनोद मेहता को 9 फरवरी 2015 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती पुरस्कार 2015 से सम्मानित किया गया.
विनोद मेहता ने संडे ऑब्जर्वर, इंडिया पोस्ट, द इंडिपेंडेंट, द पायनियर (दिल्ली संस्करण) और आउटलुक जैसे सफल प्रकाशनों की शुरूआत की. उन्होंने मीना कुमारी (फिल्म अभिनेत्री और संजय गांधी की जीवनी लिखी है. वर्तमान में वह आउटलुक ग्रुप के संपादकीय अध्यक्ष है. उत्तर प्रदेश सरकार ने 56 लोगों को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया.
यश भारती सम्मान के अन्य प्राप्तकर्ता:
• अभिनेता: नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी, जिमी शेरगिल
• गायक: राहत अली खान साबरी, कैलाश खेर, राजन-साजन मिश्रा, शुभा मुद्गल, अनूप जलोटा, उर्दू कवि बेकल, गीतकार समीर, संगीत निर्देशक रवींद्र जैन
• खेल: पहलवान अलका तोमर, भारोत्तोलक पूनम यादव
पुरस्कार के अन्य प्राप्तकर्ताओं में जगद्गुरु स्वामी भद्राचार्य, योगेन्द्र सिंह यादव (परमवीर चक्र विजेता) और बेकल उत्सी शामिल हैं.
यश भारती पुरस्कार के बारे में
• यश भारती पुरस्कार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार द्वारा वर्ष 1994 में शुरू किया गया था.
• उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती पुरस्कार साहित्य, ललित कला, लोककला, शास्त्रीय संगीत एवं खेलों में उत्कृष्ट सम्मान के लिए दिया जाता है.
• उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) की सरकार द्वारा यह पुरस्कार वर्ष 2007 में बंद कर दिया गया था.
• इस पुरस्कार के स्वरुप 11 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और एक शॉल प्रदान किया जाता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation