मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने पुराने राजनीतिक पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी में 7 जून 2011 को वापसी की. उमा भारती ने भारतीय जनता पार्टी में वापसी की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश उनका कार्यस्थल होगा और लखनऊ मुख्यालय. यानी उमा भारती उत्तर प्रदेश से अपने राजनीतिक करियर की दूसरी पारी शुरू करेंगी.
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बताया कि पार्टी में केंद्रीय व उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के नेताओं तथा पार्टी संसदीय बोर्ड में आम सहमति के बाद ही पार्टी ने उमा भारती की वापसी का निर्णय लिया. ज्ञातव्य हो कि नवंबर 2005 में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी के खिलाफ़ बोलने के उपरांत उमा भारती को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation