साहित्य अकादमी ने 17 दिसम्बर 2015 को साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की.
इस बार 23 भाषाओं में पुरस्कार घोषित किए गए हैं. इस बार 6 कविता संग्रह, 6 कहानी संग्रह, चार उपन्याास, दो निबंध संग्रह, दो नाटक, दो समालोचना और एक संस्मरण के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई है.
यह सभी घोषित पुरस्कार 16 फरवरी 2016 को दिए जाएंगे.
दिए गए पुरस्कारों की सूची निम्नलिखित है
कविता संग्रह के लिए सम्मानित कवि
ब्रजेन्द्र कुमार (बोडो)
ध्यान सिंह (डोगरी)
रामदरश मिश्र (हिंदी)
के.वी. तिरुमलेश (कन्न्ड़)
क्षेत्री राजन (मणिपुरी)
रामशंकर अवस्थी (संस्कृत)
कहानी संग्रह के सम्मानित कहानीकार
कुल सेइकिया (असमिया)
मनमोहन झा (मैथिली)
गुप्त प्रधान (नेपाली)
विभूति पट्टनायक (ओड़िया)
माया राही (सिंधी)
वोल्गा (तेलुगु)
सम्मानित उपन्यासकार
साइरस मिस्त्री (अंग्रेजी)
के.आर.मीरा (मलयालम)
जसविंदर सिंह (पंजाबी)
मधु आचार्य (राजस्थानी)
निंबध के लिए सम्मनित
रसिक शाह (गुजराती)
ए.माधवन (तमिल)
नाटक के लिए सम्मानित
उदय भेंब्रे (कोंकणी)
रबिलाल टुडू (संताली)
समालोचना के लिए सम्मानित
बशीर भद्रवाही (कश्मीरी)
शमीम तारिक (उर्दू)
संस्मरण के लिए सम्मानित
अरुण खोपकर (मराठी)
अभी बंगला के लिए किसी पुरस्कार की घोषणा नहीं की गयी.
वर्ष 1954 में अपनी स्थापना के समय से ही साहित्य अकादमी प्रतिवर्ष भारत की अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है. पहली बार ये पुरस्कार वर्ष 1955 में दिए गए.
पुरस्कार के रूप में उत्कीर्ण पट्टिका, शाल और 1 लाख रुपए का चेक पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation