विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 16 मई 2015 को नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू भवन में 10वें विश्व हिंदी सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट का आरंभ किया.
10वें विश्व हिंदी सम्मेलन के लिए उपयुक्त ‘प्रतीक चिन्ह’ चयन करने के लिए एक ‘प्रतीक चिन्ह’ डिजाईन प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि 50 हजार रुपए रखी गई. मंत्रालय द्वारा ‘प्रतीक चिन्ह’ चयन समिति के सहयोग से सम्मेलन के लिए एक उपयुक्त ‘प्रतीक चिन्ह’ का चयन किया गया.

‘प्रतीक चिन्ह’ प्रतियोगिता की विजेता बेंगलुर की ख्याति गुप्ता को विदेश मंत्री द्वारा 50000 पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया गया.
10वां विश्व हिंदी सम्मेलन, मध्य प्रदेश प्रशासन के सहयोग से 10 सितंबर 2015 से 12 सितंबर 2015 तक मध्य प्रदेश के भोपाल शहर स्थित लाल परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन के 10वें संस्करण को भारत में आयोजित करने का निर्णय सितंबर 2012 में दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग शहर में आयोजित 9वें विश्व हिंदी सम्मेलन में लिया गया था.
पृष्ठभूमि के अनुसार, पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 1975 में नागपुर, भारत में आयोजित हुआ था. तब से, पूरे विश्व में इस प्रकार के 9 सम्मेलनों का ओयोजन हो चुका है.
अभी तक पूर्व में आयोजित 9 सम्मेलनों का विवरण इस प्रकार है:
| 1. | प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन | नागपुर, भारत | 10-12 जनवरी,1975 |
| 2. | द्वितीय विश्व हिन्दी सम्मेलन | पोर्ट लुई, मॉरीशस | 28-30 अगस्त,1976 |
| 3. | तृतीय विश्व हिन्दी सम्मेलन | नई दिल्ली, भारत | 28-30 अक्टूबर,1983 |
| 4. | चतुर्थ विश्व हिन्दी सम्मेलन | पोर्ट लुई, मॉरीशस | 02-04 दिसम्बर,1993 |
| 5. | पांचवां विश्व हिन्दी सम्मेलन | पोर्ट ऑफ स्पेन, ट्रिनिडाड एण्ड टोबेगो | 04-08 अप्रैल,1996 |
| 6. | छठा विश्व हिन्दी सम्मेलन | लंदन, यू. के. | 14-18 सितम्बर,1999 |
| 7. | सातवां विश्व हिन्दी सम्मेलन | पारामारिबो, सूरीनाम | 06-09 जून, 2003 |
| 8. | आठवां विश्व हिन्दी सम्मेलन | न्यूयार्क, अमरीका | 13-15 जुलाई, 2007 |
| 9. | नौवां विश्व हिंदी सम्मेलन | जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका | 22-24 सितंबर, 2012 |
सम्मेलन के आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से तीन मुख्य समितियाँ - परामर्श, प्रबंधन और कार्यक्रम गठित की गई. परामर्श एवं कार्यक्रम समितियों की अध्यक्ष माननीय विदेश मंत्री, श्रीमती सुषमा स्वराज है जबकि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष माननीय विदेश राज्य मंत्री, जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी.के.सिंह हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation