हॉकी इंडिया लीग ने विश्व की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकोर्प के साथ इस टूर्नामेंट के टाइटिल प्रायोजन हेतु समझौता किया. इस समझौते के अनुसार हॉकी इंडिया लीग टूर्नामेंट का नाम हीरो हॉकी इंडिया लीग रखा गया. हॉकी इंडिया लीग के अध्यक्ष और हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने 1 जनवरी 2013 को यह जानकारी दी.
हॉकी इंडिया लीग: पहली हॉकी इंडिया लीग 14 जनवरी 2013 से 10 फरवरी 2013 तक खेली जानी है, जिसमें 5 टीमें दिल्ली वेव राइडर्स, जेपी पंजाब राइडर्स, सहारा इंडिया उत्तर प्रदेश विजार्ड्स, डाबर मुंबई मैजीशियन और पटेल-यूनिएक्सेल रांची राइनो भाग लेंगी. यह टूर्नामेंट 5 स्थानों दिल्ली, जालंधर, लखनऊ, मुंबई और रांची में खेला जाना है. हॉकी इंडिया लीग में विश्व के शीर्ष हॉकी खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया जाना है.
विदित हो कि हीरो मोटोकॉर्प इससे पहले वर्ष 2012 ओलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट और वर्ष 2010 विश्व कप का प्रायोजक रहा.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation