Assam Election 2026: असम चुनाव के 5 सबसे धनवान उम्मीदवार कौन हैं? देखें नाम और नेट वर्थ

Last Updated: Apr 8, 2026, 13:14 IST

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 9 अप्रैल को एक फेज में कराये जाने है. एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के राहुल रॉय (Rahul Roy) 261 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। इस बार चुनाव मैदान में कुल 722 उम्मीदवार है.   

Assam Election 2026: असम चुनाव के 5 सबसे धनवान उम्मीदवार कौन हैं? देखें नाम और नेट वर्थ
Assam Election 2026: असम चुनाव के 5 सबसे धनवान उम्मीदवार कौन हैं? देखें नाम और नेट वर्थ

असम विधानसभा चुनाव 2026 में उम्मीदवारों के हलफनामों के विश्लेषण से साफ है कि इस बार भी बड़े पैमाने पर करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं। एडीआर की रिपोर्ट की माने तो इस बार भी कई करोडपति उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे है. रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के राहुल रॉय (Rahul Roy) 261 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को नतीजे

राज्य की सभी 126 सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। चुनाव से पहले उम्मीदवारों की संपत्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सबसे अमीर उम्मीदवार कौन?

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के राहुल रॉय (Rahul Roy) 261 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। दूसरे स्थान पर एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल (Badruddin Ajmal) हैं, जिनकी संपत्ति 226 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

टॉप 5 अमीर उम्मीदवारों की सूची

Richest Candidates: इस लिस्ट में जयंत खुंड (67 करोड़+), बीपीएफ की सेवली मोहिलरी (63 करोड़+) और एआईटीसी के रोजी अहमद (54 करोड़+) भी शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग दलों से हैं, जो दर्शाता है कि सभी पार्टियों में धनवान उम्मीदवार मौजूद हैं।

नाम

पार्टी का नाम

निर्वाचन क्षेत्र

कुल संपत्ति (रु में)

राहुल रॉय

INC

हैलाकांडी

261 करोड़+

मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल

AIUDF

बिन्नाकांडी

226 करोड़+

जयंत खाउंड

INC

रोंगोनाडी

67 करोड़+

सेवली मोहिलारी

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट

कोकराझार (एसटी)

63 करोड़+

रोजी अहमद

AITC

हाजो-सुअलकुची (एससी)

54 करोड़+

कुल संपत्ति और करोड़पति उम्मीदवारों का आंकड़ा

कुल 722 उम्मीदवारों में से 285 (करीब 39%) करोड़पति हैं। सभी उम्मीदवारों की घोषित कुल संपत्ति 2,352 करोड़ रुपये है, यानी प्रति उम्मीदवार औसतन 3.25 करोड़ रुपये, जो 2021 के 2.10 करोड़ रुपये के औसत से काफी ज्यादा है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 8, 2026, 13:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News