भारत की पहली Book Vending Machine, QR कोड से मिलेंगी किताबें
वर्तमान दौर में भारतीय बाजार की तस्वीर बदल रही है। अब खरीददारी के लिए पारंपरिक दुकानों की जगह लोग शॉपिंग मॉल को तवज्जों दे रहे हैं। वहीं, बीते कुछ वर्षों में अब इसमें तकनीक को जोड़कर Vending Machines ने खरीददारी का तरीका बदल दिया है। लोग अब सिर्फ एक क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी पसंद की चीजों को खरीद रहे हैं। इस कड़ी में अब भारत में किताबों को भी वेंडिंग मशीनों की सहायता से बेचा जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत की पहली बुक वेंडिंग मशीन के बारे में बताएंगे, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारतीय बाजार की बीते कुछ वर्षों में तस्वीर बदली है। वर्तमान दौर में भी इस तस्वीर में लगातार परिवर्तन देखे जा रहे हैं। देश के आर्थिक विकास में बाजारों के योगदान को देखते हुए इसमें तकनीक को भी जोड़ा जा रहा है, जिससे बीते कुछ वर्षों में बाजार में लेन-देन तरीका बदल गया है। अब नगद भुगतान की जगह डिजिटल पेमेंट ने ले ली है, तो यूपीआई की मदद से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी हो सकेगा। बाजार की दुनिया में हो रहे इन बदलावों की बीच आपने चीजों की खरीददारी के लिए Vending Machines का भी इस्तेमाल किया होगा, जिसकी मदद से एक क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी पसंद का सामान खरीदा जा सकता है। इस कड़ी में नए बदलाव के साथ अब आप वेंडिंग मशीन से किताबों की खरीददारी भी कर सक सकते हैं। क्या आपको भारत की पहली बुक वेंडिंग मशीन के बारे में पता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
कहां लांच हुई है बुक वेंडिंग मशीन
वेंडिंग मशीन निर्माता कंपनी Daalchini और Friends of Books(Frob) ने हाल ही मिलकर नई दिल्ली में आयोजित हुए International Museum Expo 2023 में भारत की पहली बुक वेंडिंग मशीन को लांच किया है। इसे अन्य वेंडिंग मशीन की तरह बनाया गया है, जिससे कोई भी ग्राहक इस मशीन का इस्तेमाल कर अपनी पसंद की किताबों को खरीद सकता है।

कैसे मिलेंगी किताबें
इस मशीन से किताबें खरीदने के लिए आपको अपनी पसंद की किताबें मशीन में देखने को मिल जाएंगी, जिसके बाद मशीन के टच डिसप्ले से अपनी पसंद की किताबों को चुन सकते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड दिखाई देगा, जिसे आप अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट होने पर आपकी किताब मशीन में बने कलेक्शन बॉक्स में गिर जाएगी, जहां से आप अपनी किताबों को ले सकते हैं।
विदेशों में मौजूद है यह सेवा
आपको बता दें कि इस तरह की सेवा विदेशों में पहले से ही मौजूद है। इंग्लैंड रेलवे स्टेशन पर Penguin Books द्वारा वेंडिंग बुक मशीन के माध्यम से किताबों को बेचा जाता है। इसके अलावा अन्य देशों में भी कुछ प्रमुख प्रकाशक किताबों की बिक्री वेंडिंग मशीनों के माध्यम से कर रहे हैं। इसके लिए किसी दुकान और दुकानदार, दोनों की ही जरूरत नहीं होता है, जिससे अतिरिक्त खर्च बचता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.