भारत के किस शहर को बोला जाता है City of Flyovers, जानें
भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इसके साथ ही यहां मौजूद हर शहर का अपना इतिहास और विशेषता है। किसी शहर को उसके खान-पान के लिए, तो किसी शहर को उसके पहनावे के लिए जाना जाता है। हर शहर की अपनी अनूठी परंपराएं भी हैं, जो अन्य शहरों से अलग पहचान दिलाती हैं। क्या आपको भारत के ऐसे शहर के बारे में पता है, जिसे फ्लाईओवर का शहर कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी खासियत है। यही वजह है कि भारत के इन शहरों को अपनी विशेषताओं के लिए भी जाना जाता है। किसी शहर को खाने-पीने के लिए, तो किसी शहर को वेशभूषा के लिए जाना जाता है।
इन शहरों की अपनी अनूठी परंपराएं भी हैं, जो शहरों को बाकी शहरों से विशेष बनाती हैं। इन्हीं शहरों में से एक शहर ऐसा भी है, जिसे फ्लाईओवर के लिए जाना जाता है। क्या आपको भारत के इस शहर के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस शहर के बारे में जानेंगे।
किस शहर को बोला जाता है City of Flyovers
भारत में कई शहरों की अपनी पहचान है। हालांकि, एक शहर ऐसा भी है, जिसकी पहचान फ्लाईओवरों से होती है। आपको बता दें कि भारत के चेन्नई शहर को फ्लाईओवर का शहर बोला जाता है।
क्यों कहा जाता है फ्लाईओवर का शहर
चेन्नई शहर को फ्लाईओवर का शहर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां पर सबसे अधिक फ्लाईओवर मौजूद हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर 272 Bridges/ROB/RUB हैं, जिसमें कुछ फ्लाईओवर निर्माणाधीन हैं।

कौन-सा फ्लाईओवर है सबसे प्रसिद्ध
चेन्नई में काठीपाड़ा फ्लाईओवर सबसे मशहूर है। दरअसल, यह फ्लाईओवर अपने आकर्षक डिजाइन के लिए जाना जाता है, जिसका आकार घास की पत्ती की तरह है।
ऊपर से देखने में यह लोगों का मन मोह लेता है। यही वजह है कि इस फ्लाईओवर को कुछ लघु फिल्मों से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाया गया है।
क्यों बने हैं अधिक फ्लाईओवर
चेन्नई शहर भारत के बड़े शहरों में से एक है। ऐसे में इस शहर में यातायात का अधिक दबाव है। यातायात का दबाव अधिक होने की वजह से यहां पर जाम की भी समस्या रहती है।
इसको देखते हुए इस शहर में अधिक फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है, जिससे यहां सड़क पर चलने वाले यातायात को सिग्नल फ्री किया जा सके।
यही वजह है कि यहां आप जब भी किसी काम से बाहर सड़क पर निकलेंगे, तो मुश्किल ही है कि आप किसी फ्लाईओवर को पार किए बिना लंबी दूरी तय कर सकें।
इस शहर को भी बोला जाता है फ्लाईओवर का शहर
आपको बता दें कि चेन्नई के बाद दिल्ली शहर को भी फ्लाईओवर का शहर बोला जाता है। दिल्ली में आपको कई फ्लाईओवर देखने को मिलेंगे, जो दिल्ली को जाम फ्री करने में मदद करते हैं।
यदि कुछ प्रमुख फ्लाईओवर की बात करें, तो शादीपुर फ्लाईओवर, बदरपुर फ्लाईओवर, शास्त्री पार्क फ्लाईओवर, आजादपुर फ्लाईओवर, ब्रिटानिया फ्लाईओवर, मुकुंदपुर फ्लाईओवर, राजा गार्डन फ्लाईओवर, कर्मपुरा फ्लाईओवर, आईपी फ्लाईओवर व महामाया फ्लाईओवर आदि हैं।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को बोला जाता है ‘City of Bridges’, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.