भारत के किस शहर को बोला जाता है ‘City of Bridges’, जानें
भारत के अलग-अलग राज्यों में आपको छोटे से लेकर बड़े पुल मिल जाएंगे, जो कि लोगों के लिए एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने का माध्यम बने हुए हैं। समय के साथ होते विकास के साथ-साथ गांव और शहर विकसित हो रहे हैं। इस विकास में सरंचनात्मक विकास को भी शामिल किया गया है, जिसके तहत इमारतें और पुलों का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, क्या आपको भारत के ऐसे शहर के बारे में पता है, जिसे पुलो का शहर(City of Bridges) भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में आपको छोटे से लेकर बड़े पुल देखने को मिल जाएंगे, जो कि गहरी घाटियों और नदियों के ऊपर बने हुए हैं और एक छोरे से दूसरे छोर तक जाने के लिए प्रमुख माध्यम भी हैं।
समय के साथ बढ़ रहे विकास के पहिये में शहरों और गांवों में इमारतों और पुलों का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं, शहरों में मौजूद यातायात की समस्या को खत्म करने के लिए अब फ्लाईओवर को अधिक तवज्जो दी जा रही है, जिससे बिना रूके ही सुगम रूप से यातायात का संचालन हो सके।
हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत के कौन-से शहर को पुलों का शहर(City of Bridges) कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
यह है भारत की City of Bridges
भारत के गुजरात राज्य में सूरत शहर को City of Bridges भी कहा जाता है। यह एक ऐसा शहर है, जहां पर सबसे अधिक पुल बने हुए हैं। यही वजह है कि यहां घर से निकलने के बाद शहर में किसी मंजिल तक पहुंचने के लिए लोग किसी न किसी पुल का जरूर इस्तेमाल करते हैं।

शहर में कितनी है पुल की संख्या
सूरत ताप्ती नदी के किनारे पर बसा हुआ शहर है, जो कि पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों में शामिल है। इसके साथ ही यह शहर अरब सागर से भी नजदीक है।
इस शहर में पुलों की बात करें, तो कुल पुलों की संख्या 120 से अधिक है, जो कि किसी भी शहर से ज्यादा है। यही वजह है कि इस शहर को पुलों का शहर भी कहा जाता है।
कौन-सा है भारत का सबसे लंबा पुल, जानें
सिटी में जगह-जगह बने हुए हैं फ्लाईओवर
सूरत स्मार्ट सिटी के तौर पर भी जानी जाती है, जहां जगह-जगह पर फ्लाईओवर बने हुए हैं। यह फ्लाईओवर बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए बनाए गए हैं। यहां नदी-नालों से लेकर रेलवे लाइन के ऊपर पुल बनाए गए हैं।
डायमंड सिटी के रूप में जाना जाता है शहर
सूरत का हिंदी और गुजराती भाषा में अर्थ चेहरा होता है। इस शहर को ब्रिज सिटी के साथ-साथ टेक्सटाइल सिटी और डायमंड सिटी के रूप में भी जाना जाता है।
यह शहर सिल्क के कपड़ों का हब भी है। वहीं, दुनिया के 90 फीसदी हीरे की कटिंग और पॉलिश यही पर होती है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.