दुनिया के किस देश में सबसे अधिक कॉफी पीते हैं लोग, जानें
दुनिया में यदि प्रमुख रूप से पेय पदार्थों की बात करें, तो इसमें पानी के बाद चाय और कॉफी का सेवन सबसे अधिक है। भारत में भी जब भी घर में कोई मेहमान घर में आए, तो खातीरदारी चाय और कॉफी के बिना अधूरी है। यही वजह है कि भारतीय घरों में भी इन पेय पदार्थों का अहम स्थान है। इसके अलावा घर से बाहर भी इन पेय पदार्थों को अधिक सेवन किया जाता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि दुनिया के किस देश में सबसे अधिक कॉफी का सेवन किया जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे।
दुनिया में सबसे अधिक पेय पदार्थों में पानी के बाद चाय और कॉफी का सबसे अधिक सेवन किया जाता है। ये ऐसे पेय पदार्थ हैं, जिनका किसी भी मौसम और किसी भी वक्त सेवन किया जाता है।
आमतौर पर लोग इन्हें सुबह-शाम के अलावा गपशप के दौरान या फिर ब्रेक लेने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। भारत में जब भी घर में कोई मेहमान आ जाए, तो चाय और कॉफी के बिना मेहमाननवाजी अधूरी है।
हालांकि, क्या आपको दुनिया के ऐसे देश के बारे में पता है, जहां सबसे अधिक कॉफी का सेवन किया जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम सबसे अधिक कॉफी के सेवन वाले देश के बारे में जानेंगे।

यहां होता है सबसे अधिक कॉफी का सेवन
World of Statistics ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इसके तहत अलग-अलग देशों में कॉफी का सेवन की मात्रा नापी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिनलैंड दुनिया का ऐसा देश है, जहां पर सबसे अधिक कॉफी का सेवन होता है।
यहां साल में एक व्यक्ति द्वारा 9.6 किलो कॉफी का सेवन किया जाता है। यही वजह है कि यहां पर कॉफी की मांग अधिक रहती है। बता दें कि फिनलैंड एक यूरोपीय देश है, जो कि स्वीडन, नॉर्वे और रूस से अपनी सीमा साझा करता है। हाल ही में फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश भी घोषित किया गया था।
Top coffee consuming countries (kg per capita annually):
— World of Statistics (@stats_feed) June 19, 2023
🇫🇮 Finland: 9.6
🇳🇴 Norway: 7.2
🇳🇱 Netherlands: 6.7
🇸🇪 Sweden: 6.5
🇸🇮 Slovenia: 6.1
🇦🇹 Austria: 5.5
🇷🇸 Serbia: 5.4
🇩🇰 Denmark: 5.3
🇩🇪 Germany: 5.2
🇧🇪 Belgium: 4.9
🇧🇷 Brazil: 4.8
🇧🇦 Bosnia-Herzegovina: 4.3
🇪🇪 Estonia: 4.2…
दूसरे और तीसरे नंबर पर आते हैं ये देश
कॉफी के सेवन के मामले में दूसरे नंबर पर नॉर्वे आता है, जहां पर प्रति व्यक्ति एक साल में 7.2 किलो तक कॉफी का सेवन कर लेता है।
इसके अलावा टॉप तीन में तीसरे नंबर सबसे अधिक कॉफी का सेवन वाला देश नीदरलैंड है, जहां प्रतिव्यक्ति 6.7 किलो तक कॉफी का सेवन करता है।
आपको बता दें कि यह देश ठंडे देशों में शामिल है, ऐसे में यहां के लोग ठंड से बचने के लिए भी कॉफी का अधिक सेवन करते हैं।
भारत में इतना होता है कॉफी का सेवन
यदि भारत में प्रति व्यक्ति कॉफी के सेवन की बात करें, तो यहां पर प्रति व्यक्ति 100 ग्राम तक कॉफी पी जाती है।
ऐसे में सबसे अधिक कॉफी पीने वाले देशों की सूची में भारत का स्थान काफी नीचे है। हालांकि, भारत में चाय पीने वाले लोगों की संख्या अधिक है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.