भारत के प्रसिद्ध स्थल और उनके स्थान, यहां देखें लिस्ट
भारत यानि विविधताओं का देश, जहां का समृद्ध इतिहास और सरस-संस्कृति इसे अन्य देशों से अलग बनाने का काम करती है। यहां के प्रमुख और प्रसिद्ध स्थलों से रूबरू होने के लिए हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी भारत में भ्रमण करते हैं और अपनी यादों के पिटारे में यहां से जुड़ी यादों को सहेज कर रखते हैं। इस लेख के माध्यम से भारत के कुछ प्रमुख स्थल और उनके स्थानों के बारे में जानेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी हो सकता है। वहीं, जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहे हैं, उनके लिए यह लेख अपने देश को लेकर सामान्य अध्ययन की जानकारी बढ़ाने में मदद करेगा। इस लेख में देश के अलग-अलग प्रसिद्ध स्थलों और उनके स्थान को लेकर टेबल दी गई है, जिससे याद करने में आसानी होगी।
भारत विविधताओं का देश है, जहां की संस्कृति, खान-पान, वेश-भूषा, भाषाएं और अनूठी परंपराएं देश को विविध बनाने का काम करती हैं। इसके साथ ही भारत के प्राचीन इतिहास में यहां की एतिहासिक जगहों का भी अहम योगदान है।
यही वजह है कि आज देश-विदेश से लोग पर्यटन के लिए भारत का रूख करते हैं और यहां की संस्कृति से रूबरू होने के साथ अपने यादों के पिटारे में यहां की खूबसूरत और इतिहासिक इमारतें और जगहों को सहेज कर रखते हैं।
पढ़ेंः ब्रह्मपुत्र नदी से जुड़े 10 सवाल व उनके जवाब, देखें क्विज
इस लेख के माध्यम से हम भारत के कुछ प्रमुख और प्रसिद्ध स्थल व उनके स्थानों की सूची देखेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आप इससे रिविजन कर सकते हैं। वहीं, जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहे हैं, उन्हें देश को लेकर सामान्य अध्ययन की जानकारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
भारत के प्रमुख स्थल और उनके स्थानों की सूची
| प्रमुख स्थल | स्थान |
| अजंता गुफाएं | महाराष्ट्र |
| अकबर का मकबरा | आगरा |
| अमरनाथ गुफा | कश्मीर |
| अंबर पैलेस | जयपुर, राजस्थान |
| आनंद भवन | प्रयागराज |
| भाकड़ा बांध | बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश |
| बिरला प्लेनेटोरियम | पश्चिम बंगाल |
| जग मंदिर | उदयपुर, राजस्थान |
| जामा मस्जिद | दिल्ली |
| बृहद्देश्वर मंदिर | तंजावुर |
| बृंदावन गार्डन | मैसूर, कर्नाटक |
| बुलंद दरवाजा | फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश |
| चार मीनार | हैदराबाद |
| चिल्का झील | ओडिसा |
| डल झील | श्रीनगर |
| दिलवारा मंदिर | माउंट आबू, राजस्थान |
| एलिफेंटा गुफाएं | मुंबई |
| गेटवे ऑफ इंडिया | मुंबई |
| गोल्डन टेंपल | अमृतसर |
| गोल गुंबद | बीजापुर |
| हैंगिंग गार्डन्स | मुंबई |
| हवा महल | जयपुर, राजस्थान |
| हावड़ा पुल | कोलकाता |
| माउंट गिरनार(जैन मंदिर) | जूनागढ़, गुजरात |
| नटराज मंदिर | तमिलनाडू |
| निशात बाग | श्रीनगर |
| पद्मनभा मंदिर | केरल |
| पंच महल | फतेहपुर सीकरी |
| पिछोला झील | उदयपुर |
| कैलास मंदिर | महाराष्ट्र |
| लिंगराज मंदिर | भुवनेश्वर, ओडिसा |
| मार्बल रॉक्स | जबलपुर, मध्यप्रदेश |
| मीनाक्षी मंदिर | तमिलनाडू |
| चश्मेशाही | श्रीनगर |
| टॉवर ऑफ साइलेंस | मुंबई |
| विक्टोरिया गार्डन | मुंबई |
| मन मंदिर पैलेस | ग्वालियर |
| पालिताना(जैन मंदिर) | गुजरात |
| मैरिना बीच | चेन्नई |
| शालीमार बाग | श्रीनगर |
| सूर्य मंदिर | कोणार्क |
| विक्टोरिया मेमोरियल | कोलकाता |
| लाल बाग बोटेनिकल गार्डन | बंगलुरू |
| मालाबार हिल्स | मुंबई |
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.