This is an archived article last updated on Sep 25, 2023. The information may be outdated.

भारत के प्रसिद्ध लोग व उनके उपनाम, यहां देखें लिस्ट

Last Updated: Sep 25, 2023, 13:27 IST

भारत में प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक कई लोगों ने इतिहास के पन्नों में अपने नाम की जगह सम्मानपूर्वक बनाई है। आज भी भारत में कुछ प्रसिद्ध लोगों का नाम आदर के साथ लिया जाता है, जिन्होंने प्राचीन भारत की संस्कृति से रूबरू कराने से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में अपना योगदान दिया है। इस लेख के माध्यम से हम भारत के प्रसिद्ध लोग व उनके उपनाम के बारे में जानेंगे। 

भारत के प्रसिद्ध लोग
भारत के प्रसिद्ध लोग

प्राचीन भारत से लेकर आधुनिक भारत तक देश के इतिहास में कई नाम जुड़े, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यही वजह है कि आज भी उन लोगों का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है।

इसमें महान कवि कालिदास लेकर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी से लेकर लाला लाजपत राय और खेलों की दुनिया में पीटी ऊषा और सचिन तेंडुलकर के नाम शामिल हैं। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘हींग’ के लिए है मशहूर, जानें

देश में अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग लोगों ने अपनी छाप छोड़ी और इतिहास की किताबों से लेकर सामान्य अध्ययन की किताबों तक जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। इस लेख के माध्यम से हम भारत के प्रसिद्ध लोग और उनके उपनाम के बारे में जानेंगे।

यदि आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए और भी उपयोगी हो सकता है। वहीं, जो लोग किसी प्रतियोगिता की तैयार नहीं कर रहे हैं, उनके लिए यह लेख देश को लेकर सामान्य अध्ययन की जानकारी बढ़ाने में मदद करेगा।


 

प्रसिद्ध लोग

उपनाम

महात्मा गांधी

राष्ट्रपिता

खान अब्दुल गफ्फार खान

फ्रंटियर गांधी या बादशाह खान

सरदार वल्लभभाई पटेल

लौह पुरुष

शेख अब्दुल्लाह

शेर-ए-कश्मीर

समुद्र गुप्त

नेपोलियन ऑफ इंडिया

महाकवि कालिदास

शेक्सपेयर ऑफ इंडिया

चाणक्या

कौटिल्य या विष्णुगुप्त

जैनुल अब्दीन

कश्मीर का अकबर

रबींद्रनाथ टैगौर

गुरुदेव,विश्वकवि और कविगुरू

चक्रवर्ती राजगोपालचारी

राजाजी, सीआर

डॉ. श्रीकृष्ण सिंह

बिहार केसरी

आशुतोष मुखर्जी

बंगाल केसरी

लाला लाजपत राय

पंजाब केसरी

डॉ. राजेंद्र प्रसाद

देश रत्न

रवि शंकर महाराज

गुजरात पिता

चौधरी देवी लाल

ताऊ

लाल लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल

लाल,बाल और पाल

डॉ. अनुराग नारायण सिंह

बिहार विभूति

जगजीवन राम

बाबूजी

कपिल देव

हरियाणा हरिकेन

ध्यानचंद

हॉकी का जादूगर

अमीर खुसरो

तोता-ए-हिंद

दादाभाई नारौजी

ग्रैंड ओल्डमैन ऑफ इंडिया

पंडित मदन मोहन मालवीय

महामना

टी. प्रकाशम

आंध्र केसरी

भगत सिंह

शहीद-ए-आजम

चितरंजन दास

देशबंधु

बाल गंगाधर तिलक

लोकमान्य

शेख मुजब्बीर रहमान

बंगबंधु

जवाहर लाल नेहरू

चाचा

लाल बहादुर शास्त्री

शांतप्रिय व्यक्ति

लता मंगेशकर

स्वर कोकिला

पीटी ऊषा

उड़नपरी

वल्लभभाई पटेल

सरदार

चंद्र शेखर

यंग तुर्क

सुभाष चंद्र बोस

नेताजी

लिटिल मास्टर

सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर

सी एन अन्नादुरई

अन्ना

एनी बेसंट

माता वसंत

जमना लाल बाजाज

गांधी जी के पांचवे पुत्र

मदर टेरेसा

शुद्ध हृद्य

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 25, 2023, 13:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News