This is an archived article last updated on Apr 18, 2023. The information may be outdated.

Indian Railways: जानें कौन सी हैं भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनें

Last Updated: Apr 18, 2023, 19:03 IST

Indian Railways:  भारतीय रेलवे की ओर से विभिन्न ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जो कि यात्रियों को समय पर उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। इन ट्रेनों की गिनती भारत में सुपरफास्ट ट्रेनों में होती है, जो कि अपनी सुविधाओं के साथ गति के लिए जानी जाती हैं।

सबसे तेज चलने वाली ट्रेनें
सबसे तेज चलने वाली ट्रेनें

Indian Railways: भारतीय रेलवे की ओर कई तरह की ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इसी में शामिल कुछ ऐसी ट्रेने हैं, जो कि अपनी रफ्तार के साथ यात्रियों को समय पर उनकी मंजिल पर पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि यात्री इन ट्रेनों में सफर करना पसंद करते हैं। वहीं, इन ट्रेनों की गिनती भारत में सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में भी होती हैं। इन ट्रेनों को अन्य ट्रेनों की तुलना में अधिक तवज्जों दी जाती है, जिससे ये ट्रेन लेट न हो। इस लेख के माध्यम से हम भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों के बारे में जानेंगे। 

 

वंदे भारत एक्सप्रेस 

वंदे भारत एक्स्प्रेस को ट्रेन-18 के रूप में भी जाना जाता है। यह ट्रेन लोकोमोटिव लैस ट्रेन है, जिसका संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाता है। इसकी टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रतिघंटा है, लेकिन इसे 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से दौड़ाया गया है। नई दिल्ल से भोपाल जाने वाली वंदे भारत एक्स्प्रेस सबसे तेज चलने वाली ट्रेन मानी जाती है। इस ट्रेन का पहला रूट नई दिल्ली से वाराणसी था।

 

गतिमान एक्स्प्रेस

हजरत निजामुद्दीन से आगरा रूट पर चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस सबसे तेज चलने वाली ट्रेन मानी जाती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह ट्रेन दो शहरों की दूरी को दो घंटे के अदंर ही पूरा कर लेती है। इसके साथ ही यह ट्रेन अन्य सुविधाओ के लिए भी जानी जाती है, जिसमें फ्री वाई-फाई, वेज और नॉन वेज खाना शामिल है। 

 

नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्स्प्रेस 

यह ट्रेन नई दिल्ली से मध्यप्रदेश स्थित भोपाल शहर तक जाती है। इसके रूट की बात करें, तो यह मथुरा, आगरा, झांसी, ललितपुर और मुरैना होते हुए भोपाल पहुंचती है। रफ्तार की बात करें, तो इस ट्रेन की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को खाने-पीने के साथ अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। शताब्दी एक्स्प्रेस के नाम की बात करें, तो इसका नाम साल 1988 में पड़ा था। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस ट्रेन को शुरू किया गया था। 

 

मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

यह ट्रेन मुंबई से नई दिल्ली के बीच चलती है, जिसकी अधिकतम रफ्तार 140 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसके साथ ही नई दिल्ली-कानपुर राजधानी एक्स्प्रेस भी इस श्रेणी में शामिल है। इस ट्रेन में यात्रियों को चाय-कॉफी, पानी की बोतल, स्नैक्स और आईस्क्रीम परोसी जाती है।

 

दुरंतो एक्स्प्रेस

यह ट्रेन नई दिल्ली से सियालदह जंक्शन के बीच चलती है, जिसकी अधिकतम रफ्तार 135 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस ट्रेन की गिनती भारत में सुपरफास्ट ट्रेन में होती है। इसके साथ ही इसमें चाय-कॉफी व स्नैक्स परोसा जाता है। 

 

एसी सुपरफास्ट एक्स्प्रेस 

इस ट्रेन का संचालन हजरत निजामुद्दीन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक किया जाता है। इस ट्रेन की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 

 

जनशताब्दी एक्सप्रेस

हजरत निजामुद्दीन से कोटा जाने वाली जनशताब्दी एक्स्प्रेस सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में शामिल है। यह ट्रेन चेयर कार होती है, जिसकी अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 18, 2023, 18:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News