विगत वर्षों की परीक्षाओं में पर्यावरण और पारिस्थितिकीय को अधिक महत्व दिए जाने के कारण इस विषय से सम्बंधित प्रश्नों की अहमियत बहुत बढ़ गयी है इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने 10 प्रश्नों के सेट को बनाया है जो कि IAS/PCS/SSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी होगा।
1. निम्न में से कौन से कण पदार्थ के भाग हैं?
I. सल्फेट नाइट्रेट्स
II. अमोनिया, सोडियम क्लोराइड
III. ब्लैक कार्बन, खनिज कण और पानी
A. केवल I,II
B. केवल I, III
C. केवल II व III
D. I ,II, III
Ans: D
2. भारत ने वायु की गुणवत्ता जाँचने के लिए कौन सा मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया है?
A. पहल
B. वायु सफर
C. सफर-एयर
D. क्लीनर
Ans: C
3. निम्न में से कौन सा कथन वायु गुणवत्ता की जाँच के लिए शुरू किए गए मोबाइल एप्लिकेशन के बारे में सत्य है?
I. इस एप्लिकेशन को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) द्वारा शुरू किया गया|
II. भारत का पहले वायु गुणवत्ता जाँचने वाले मोबाइल एप्लिकेशन (SAFAR -AIR) को पुणे (महाराष्ट्र) स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान ने 17 फरवरी, 2014 को शुरू किया था।
III. वर्तमान में यह एप्लिकेशन सेवा केवल पुणे, दिल्ली और मुंबई के लिए उपलब्ध है।
A. केवल I, III
B. केवल I, II
C. केवल II,III
D. सभी सत्य हैं
Ans: A
4. निम्न में से कौन एक नाइट्रोजन चक्र में मानवीय हस्तक्षेप से उत्पन्न एक प्रमुख पर्यावरणीय समस्या नहीं है?
A. नाइट्रस ऑक्साइड से वैश्विक तापन में बढ़ोत्तरी
B. अम्ल वर्षा में बढ़ोत्तरी
C. समतापमंडल में ओजोन रिक्तिकरण
D. सुपोषण
Ans: C
5. निम्न में से कौन एक प्रमुख ग्रीनहाउस गैस नहीं है?
A. जलवाष्प
B. नाइट्रोजन
C. मीथेन
D. कार्बन डाइआक्साइड
Ans: B
पर्यावरण और पारिस्थितिकीय पर सामान्य ज्ञान प्रश्न –उत्तर (सेट-7)
6. मैली से निर्मल ........................पुनरोद्धार योजना का राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) की सिफारिश पर शुभारंभ किया गया ।
A. यमुना
B. गंगा
C. गंगा-यमुना
D. इनमें से कोई नहीं
Ans: A
7. भारत हर साल 4.3 लाख टन खतरनाक कचरा उत्पन्न करता है। इस खतरनाक कचरे से निकले दो रसायनों के सीधे संपर्क में आने से मनुष्य की मृत्यु भी हो सकती है | उन दो रसायनों के नाम हैं -
A. पारा और आर्सेनिक
B. सायनाइड व सल्फर
C. सल्फर तथा आर्सेनिक
D. पारा तथा सायनाइड
Ans: D
8. किस कन्वेंशन के तहत भारत एक तय समय सीमा के अंदर ओडीएस (ओजोन रिक्तिकरण पदार्थ) के उत्पादन व खपत को नियंत्रित करेगा?
A. वियना कन्वेंशन
B. बेसेल कन्वेंशन
C. मोंट्रियल प्रोटोकॉल
D. एजेंडा-21
Ans: C
9. भारतीय उपमहाद्वीप के जल में पाए जाने वाली समुद्री कछुओं की पांच प्रजातियों में से कौन सी सबसे अधिक आबादी वाली प्रजाति है?
A. केनेप्स रिडले
B. लोगर हेड
C. ओलिव रिडले
D. फ्लैट बेक
Ans: C
10. विशालकाय पांडा वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) का आधिकारिक प्रतीक है। यह जानवर किस देश में पाया जाता है?
A. चीन
B. भारत
C. न्यूजीलैंड
D. दक्षिण कोरिया
Ans: A
पर्यावरण और पारिस्थितिकीय: समग्र अध्ययन सामग्री
Comments
All Comments (0)
Join the conversation