विज्ञानः जीवविज्ञान – कोशिकाः संरचना और कार्य पर क्विज

विज्ञानः जीवविज्ञान– कोशिकाः संरचना और कार्य पर प्रश्नोत्तरी में 10 बहुवैकल्पिक प्रश्न दिए गए हैं जो आईएएस, पीएससी, एनडीए, एसएससी आदि जैसी परीक्षाओं की तैयारी में आपकी मदद करेंगें. बहुकोशिकीय जीव कई कोशिकाओं से मिल कर बनते हैं और कोशिकाएं जीवन की कार्यात्मक और संरचनात्कम इकाइ होती हैं।

Feb 11, 2019, 10:44 IST
GK Questions and Answers on Science Biology Cell Structure and Functions HN
GK Questions and Answers on Science Biology Cell Structure and Functions HN

जीवविज्ञान– कोशिकाः संरचना और कार्य पर प्रश्नोत्तरी में 10 बहुवैकल्पिक प्रश्न दिए गए हैं जो आईएएस, पीएससी, एनडीए, एसएससी आदि जैसी परीक्षाओं की तैयारी में आपकी मदद करेंगें. इस प्रश्नोत्तरी (क्विज) में हम कोशिकाओं के बारे में प्रश्नों का अभ्यास करेंगे और हम जानते हैं कि बहुकोशिकीय जीव कई कोशिकाओं से मिल कर बने होते हैं। ये जीवन की कार्यात्मक और संरचनात्मक इकाई होती हैं।

1. 1965 में कोशिका की खोज किसने की थी?

a. रॉबर्ट हुक

b. रॉबर्ट क्रुक

c. डेविड थॉमसन

d. मैरी फ्रैनकोइस

Ans. a

2. कोशिका में वितरित होने वाले अणुओं के लिए प्राथमिक पैकेजिंग एरिया का काम करने वाले अंग का नाम बताएं?

a. माइटोकॉन्ड्रिया

b. प्लास्टिड्स

c. गोल्गी अपरेटस

d. रिक्तिका

Ans. c

3. कोशिका की सबसे बाहरी दीवार का नाम बताएं?

a. प्लाज्मा झिल्ली

b. साइटोप्लाज्म

c. नाभिक झिल्ली

d. इनमें से कोई नहीं

Ans. a

4. उस प्रक्रिया का नाम बताएं जिसमें कोशिकाओं द्वारा पदार्थ का अंतर्ग्रहण प्लाज्मा झिल्ली द्वारा होता है?

a. विसर्जन

b. प्रसार

c. ऑसमोसिस

d. एंडोसाइटोसिस

Ans. d

5. निम्नलिखित में से कौन सा कथन अंगों के बारे में सही नहीं है?

a. ये सभी यूकेरियोटिक कोशिकाओं में पाए जाते हैं।

b. ये बहुकोशिकीय जीवों में पाए जाते हैं।

c. ये कोशिका उत्पादन के लिए समन्वय करते हैं।

d. ये छोटे आकार के होते हैं और ज्यादातर आंतरिक रहते हैं।

Ans. b

विज्ञानः जीवविज्ञान– मानव शरीर की विभिन्न ग्रंथियां और हार्मोन्स पर प्रश्न और उत्तर

6. उस प्रक्रिया का नाम बताएं जिसमें अर्ध पारगम्य झिल्ली के माध्यम से पानी उच्च सांद्रता वाले क्षेत्र से कम सांद्रता वाले क्षेत्र में जाता है?

a. प्रसार

b. ऑसमोसिस

c. (क) और (ख) दोनों

d. न तो (क) और न ही (ख)

Ans. b

7. एक जीव का नाम बताएं जो एकल गुणसूत्र वाला होता है और उसमें कोशिका का विभाजन विखंडन या बडिंग के माध्यम से होता है?

a. यूकारयोट्स

b. प्रोकारोयोट्स

c. बैक्टीरिया

d. आदिम जीव

Ans. b

8. उस प्रक्रिया का नाम बताएं जिसमें पुटिका की झिल्ली प्लाज्मा झिल्ली के साथ मिलती है और अपने पदार्थ को आस–पास के माध्यम में डाल देती है?

a. एग्जोसाइटोसिस

b. एंडोसाइटोसिस

c. ऑसमोसिस

d. प्रसार

Ans. a

9. कोशिका के भीतर पाए जाने वाले जेली जैसे पदार्थ को कहते हैं–

a. कोशिका द्रव्य

b. एक्टोप्लाज्म

c. न्यूक्लियोप्लाज्म

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans. a

10. ब्लू ग्रीन शैवाल होते हैं–

a. प्रोकैर्योट्स

b. यूकैर्योट्स

c. a और b दोनों

d. न तो a और न ही b

Ans. a

विभिन्न प्रकार के कैंसर पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News